Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी ATS ने बंगाल से जाली नोट तस्कर जाकिर को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश से भारत में करता था सप्लाई

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    एटीएस ने 25 हजार के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. एटीएस ने जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को मालदा से दबोचा।

    2. 25 हजार का इनामी जाकिर लंबे समय से फरार था।

    3. बांग्लादेश से लाई जाली मुद्रा यूपी समेत कई राज्यों में सप्लाई।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय जाली मुद्रा तस्करी के बड़े नेटवर्क का राजफाश करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित जाकिर पुत्र आजीद अली को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वाराणसी के सारनाथ थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। वाराणसी पुलिस ने आरोपित ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

    एटीएस की टीम बांग्लादेश में छपी जाली भारतीय मुद्रा को उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई करने के आरोप में बंगाल के तस्करों के गिरोह की तलाश कर रही थी। एटीएस ने दो वर्ष वाराणसी के सारनाथ थाने में 19 नवंबर 2024 को दर्ज जाली मुद्रा की सप्लाई करने वाले गिरोह की और जानकारी निकलवाई तो जाकिर के बारे में पता चला।

    आरोपी मालदा से गिरफ्तार

    इस मामले में मोहम्मद सुलेमान अंसारी और उसके सहयोगी इदरीश को दो लाख रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन जाकिर फरार चल रहा था। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया था कि जाली नोट बंगाल के मालदा निवासी जाकिर उपलब्ध कराता था।

    जाकिर को बांग्लादेश निवासी रफीकुल तस्करी के जरिए जाली नोट भारत पहुंचाता था, जिसके बाद जाकिर उन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई कराने का काम करता था। एटीएस ने बीते दिन आरोपित को मालदा से गिरफ्तार कर लिया है। उसे वाराणसी लाया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है। एटीएस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 11 करोड़ की साइबर ठगी में पहली गिरफ्तारी, बेटे से खरीदवाए थे गहने