विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा', अयोध्या गैंगरेप केस पर Awadhesh Prasad का पहला रिएक्शन

Published: Wed, 31 Jul 2024 07:46 PM (IST)

अयोध्या में सपा नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में ...और पढ़ें

फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद
फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपा नेता मोईद खान पर 12 वर्षीय किशोरी से बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नौकर भी इस कुकृत्य में शामिल है। इस मामले पर फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस बार में तथ्यों की जानकारी नहीं है। मीडिया के सवाल पूछने पर बोले कि बिना तथ्य जाने कुछ कहना ठीक नहीं। मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा। पहले मैं पूरी जानकारी जान लूं, उसके बाद कुछ बात आपसे बता पाएंगे।

आगे मीडिया पर्सन ने सवाल किया कि सर, हर जगह मीडिया में यह खबर चल रही है। इस पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे इस मामले के बार में जानने दीजिए, तभी तो हम कुछ बोल पाएंगे। कहा कि हम तो सदन सी सीधे आ रहे हैं।

अयोध्या में नाबालिग के साथ गैंगरेप

अयोध्या में सपा नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में नौकर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो बनाए और इसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया गया। दो दिन पहले जब पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तब उसने पूरी बात घर वालों को बता दी।

ये भी पढ़ें - 

Ayodhya News: नौकरी का झांसा देकर सपा नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नौकर भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।