Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली SIT अब 15 अगस्त तक सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट 

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:56 AM (IST)

    अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की जांच कर रही एसआईटी को अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 अगस्त तक का समय दिया गया है। ...और पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला।

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में गठित एसआईटी को सरकार ने अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 अगस्त तक का और समय दे दिया है।

    एसआईटी ने जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए एक माह का समय मांगा था।

    चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए सरकार ने 13 जून को लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

    15 जून को एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की थी। सरकार ने एक सप्ताह में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। एसआईटी ने 22 जून को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी थी।

    पहले मांगा था 15 जुलाई तक का समय

    इसके बाद अंतिम जांच पूरी करने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए एसआईटी ने और समय की मांग की थी। इस पर सरकार ने 15 जुलाई तक का समय एसआईटी को दिया था।

    जांच का दायरा बढ़ने के कारण एसआईटी ने सरकार से एक माह का और समय मांगा था। इस पर सरकार ने एक माह का और समय एसआईटी को दे दिया है। ऐसे में अब एसआईटी को 15 अगस्त तक जांच कर अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आठों आरोपितों की बढ़ाई गई न्यायिक रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी