राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आठों आरोपितों की बढ़ाई गई न्यायिक रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
Chadhawa Chori: कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले मे जेल में बंद आठों आरोपितों 14 दिन की न्यायिक रिमांड की दस अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आठों आरोपिय ...और पढ़ें

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी
HighLights
एंटी करप्शन कोर्ट के फैसले के बाद अभी दस अगस्त तक जेल में रहेंगे चढ़ावा चोरी के आठों आरोपित
जेल में बंद आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर कोर्ट का फैसला आया
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आठों आरोपितों को अभी जेल में ही रहना होगा। अयोध्या में सोमवार को आठों आरोपितों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी हुई।
कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामले मे जेल में बंद आठों आरोपितों 14 दिन की न्यायिक रिमांड की दस अगस्त तक बढ़ा दी गई है। आठों आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी हुई।
पुलिस जेल में बंद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, मनीष कुमार यादव और सुभाष श्रीवास्तव और उनके परिवारों की संपत्तियों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है।
आरोपितों मे एक सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते पर कोर्ट का फैसला आया है। सुभाष श्रीवास्तव या उनके परिवार का लोग 26 जून के बाद जमा पेंशन को निकाल सकेंगे। इनको 26 जून से पहले का अमाउंट फ्रीज रहेगा।
तीसरी बार रिमांड बढ़ाई
कोर्ट ने तीसरी बार रिमांड बढ़ाई है। इन आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। पांच जून को चढ़ावा चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद सरकार ने 13 जून को एसआइटी का गठन किया था जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक आरोपियों के पास से 80 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से सोमवार को जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई। सरकार ने नई एसआईटी के गठन की जानकारी भी सुप्रीम कोर्ट को दी। चढ़ावा चोरी मामले की अब आगे की जांच नई एसआईटी ही करेगी। नई एसआईटी की कमान लखनऊ के आइजी किरण एस को सौंपे जाने के साथ ही अयोध्या रेंज के डीआइजी सोमेन बर्मा व अयोध्या के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को बतौर सदस्य शामिल किए जाने की चर्चा है।