Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजमगढ़ में सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 02:59 PM (GMT+05:30)

    आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले लिए गए हैं। अभियोजन विभाग के आवेद ...और पढ़ें

    सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस।

    सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल में 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस।

    HighLights

    1. सीपू हत्याकांड के बाद हुए बवाल के मुकदमे वापस।

    2. 63 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले सरकार ने लिए वापस।

    3. पूर्व विधायक वंदना सिंह ने फैसले की सराहना की।

    जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड के बाद उपजे जनआक्रोश में हुई आगजनी और बवाल के मामले में 63 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें को शासन ने वापस ले लिया है। अभियोजन विभाग के प्रार्थना पत्र पर शनिवार को अदालत ने मुकदमा वापस लेने की अनुमति दे दी।

    इस मामले में दो मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें एक मुकदमें में 49 लोगों को नामजद एवं करीब एक हजार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया था। इसमें 42 आरोपितों के विरूद्ध पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट भेजी थी।

    दूसरे मुकदमें में पुलिस ने 21 आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भेजी थी। इन दोनो मुकदमों को वापस लेने की पुष्टि स्व. सीपू सिंह की पत्नी पूर्व विधायक वंदना सिंह ने इंटरनेट मीडिया के फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करके किया है। पूर्व विधायक ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने जनहित में निर्णय लिया है, जिसकी सराहना क्षेत्रीय लोग कर रहे हैं।

    बता दें कि सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू की हत्या 19 जुलाई 2013 की सुबह जीयनपुर स्थित आवास पर हुई थी। इस मामले में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत 11 लोगों को आरोपित बनाया गया था।

    सीपू सिंह की हत्या के बाद जीयनपुर कस्बे में आक्रोशित लोगों ने काफी बवाल मचाया था। आक्रोश इस कदर था कि स्थानीय जनता और पुलिस आमने-सामने आ गई थी। पुलिस वालों के हथियार लूटे गए थे।

    पुलिस और पीएसी के वाहनों को जला दिया गया था। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर विजय सिंह ने 49 नामजद और करीब एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, डकैती, आगजनी, हत्या के प्रयास एवं लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

    खबरें और भी

    इसी बवाल को लेकर एक अन्य मुकदमा 36 वीं वाहिनी पीएसी के वाहन चालक संजय सिंह ने 21 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा जीयनपुर कोतवाली में ही दर्ज कराया था।

    इस मामले में स्व.सीपू सिंह की पत्नी पूर्व विधायक वंदना सिंह ने प्रदेश सरकार से मुकदमा वापस लेने की मांग की थी, इनका कहना था कि पुलिस ने सीपू सिंह की हत्या के बाद उपजे आक्रोश को गलत रंग देते हुए निर्दोष लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया और चार्जशीट भेजी है। जनहित में इस मुकदमें को वापस लिया जाए।