Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BBAU में B.Sc-BBA, और B.Tech में सबसे ज्यादा आवेदन, ग्रेजुएशन की 1538 सीटों पर 20924 रजिस्ट्रेशन; 13844 ने जमा की फीस

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातक की 1538 सीटों के लिए 20,924 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 13,844 ने शुल्क जमा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बीबीएयू में 1538 स्नातक सीटों पर 20,924 पंजीकरण।

    2. बीएससी लाइफ साइंसेज में प्रति सीट 42 दावेदार।

    3. विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में स्नातक के कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिनमें प्रवेश के लिए कड़ा मुकाबला है। इस बार 1538 सीटों के सापेक्ष गुरुवार शाम तक 20,924 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करा लिया। इनमें से 13,844 ने आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है। सबसे अधिक रुझान बी.एससी आनर्स लाइफ साइंसेज को लेकर है।

    इसमें 50 सीटों पर 2127 आवेदन आ चुके हैं। यानी हर सीट पर प्रवेश के लिए 42 दावेदार हैं। वहीं, बी.टेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 60 सीटों पर 1342 (प्रति सीट 22 दावेदार) आवेदन हैं। वहीं, बीबीए आनर्स में 90 सीटों पर 1748 आवेदन यानी प्रति सीट 19 अभ्यर्थी लाइन में हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश आसान नहीं है।

    एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से आनलाइन आवेदन की तिथि 30 जुलाई बीत गई है। अब पांच अगस्त तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। इस बार बीबीए, बीसीए सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर अधिक रुझान आया है।
    कोर्स विवरण एवं आवेदन

    प्रमुख कोर्स सीटें आवेदन
    बीबीए आनर्स 90 1748
    बीटेक सीई 60 1342
    बीफार्म 60 1252
    बीकाम आनर्स 90 1233
    बीसीए आनर्स 90 699
    बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटर इंजी. 60 629
    बीएससी आनर्स फूड साइंस एंड टेक्नोलाजी 90 556

     

     

    रैगिंग निषेध संबंधी शपथ पत्र भरना अनिवार्य

    बीबीएयू में सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक से रैगिंग निषेध संबंधी शपथ पत्र आनलाइन माध्यम से www.antiragging.in पर भरवाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में कुलानुशासक ने सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक एवं समन्वयक को पत्र जारी किया है।

    खबरें और भी