लखनऊ : बीबीएयू में PhD एडमिशन के लिए 27 से आवेदन शुरू, यूनिवर्सिटी की तैयारी पूरी; 33 विषयों में होंगे प्रवेश
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। कुल 33 विषयों में 344 सीटों पर आवेदन 12 ...और पढ़ें

HighLights
पीएचडी आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी।
कुल 33 विषयों में 344 सीटों पर प्रवेश।
सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पीएच.डी 2026-27 सत्र के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी।कुलपति आचार्य राज कुमार मित्तल ने इसके प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। इस बार 33 विषयों में पीएच.डी की कुल 344 सीटों पर अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय के लखनऊ परिसर में पीएच.डी की 318 और सेटेलाइट सेंटर अमेठी में करीब 26 सीटें हैं। पीएच.डी आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये और एससी-एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग को 750 रुपये शुल्क लगेगा।
12 अगस्त तक सामान्य तौर पर कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी 12 अगस्त तक सामान्य तौर पर आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 18 अगस्त तक 1500 रुपये विलंब शुल्क के साथ मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, फार्मेसी सहित कई ऐसे पीएच.डी पाठ्यक्रम हैं, जिनमें प्रवेश परीक्षा से दाखिले होंगे।
वहीं, शेष विषयों में नेट-जेआरएफ की मेरिट से प्रवेश दिया जाएगा। विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।