Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सुर्खियां बटोरने के लिए नफरत फैला रहे...', अखिलेश की पोस्ट पर भूपेन्द्र चौधरी का पलटवार; दे डाली नसीहत

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:43 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर इंटरनेट मीडिया के जरिए समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    HighLights

    1. सुर्खियां बटोरने के लिए समाज में नफरत फैला रहे अखिलेश : भूपेन्द्र चौधरी
    2. बोले, इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग करना सपा प्रमुख को शोभा नहीं देता

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर इंटरनेट मीडिया के जरिए वैमनस्यता और नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया सुर्खियां बटोरने के लिए भ्रम फैलाकर समाज में नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने अखिलेश को नसीहत दी है कि इंटरनेट मीडिया पर अनर्गल पोस्ट करने से पहले उन्हें थोड़ा रिसर्च और सोच विचार भी कर लेना चाहिए। इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग करना अखिलेश यादव को शोभा नहीं देता।

    क्या बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी? 

    चौधरी की मानें तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार साल पहले अखबार में छपी एक खबर को अपने एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए यूपी लोकसेवा आयोग की आरक्षण व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है।

    उन्होंने कहा कि यूपीपीएससी की पीसीएस समेत अन्य सभी परीक्षाओं के अंतिम चयन परिणाम में अनारक्षित वर्ग में आरक्षित वर्ग की ओवरलैपिंग न होने का आदेश हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा नौ जनवरी 2020 को लिया गया था।

    यह व्यवस्था संघ लोकसेवा आयोग की आइएएस, आइपीएस सहित अन्य सिविल सेवाओं के चयन में भी लागू है। ऐसे में सपा प्रमुख द्वारा चार साल (19 फरवरी 2020) पहले अखबार में छपी खबर को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करना बेहद गैर जिम्मेदाराना हरकत है।

    अखिलेश एक राजनीतिक दल के मुखिया हैं और सांसद भी, ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत उन्हें शोभा नहीं देती। इस प्रकार से सामाजिक समरसता को चोट पहुंचाने की हर कोशिश का भाजपा पुरजोर विरोध करती है।

    ये भी पढ़ें - 

    UPPSC के चयन प्रक्रिया में बदलाव पर भड़के Akhilesh Yadav, कहा- हक मारने के अलग-अलग तरीके निकाल रही भाजपा

    खबरें और भी