Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'राहुल गांधी बहुत डरते-डरते आए...', नेता प्रतिपक्ष के रायबरेली दौरे पर ये क्या बोल गए BJP नेता

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 02:23 PM (IST)

    आज लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा (Rahul Gandhi Rae Bareli Visit) रहा। रायबरेली पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले चु ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राहुल गांधी।
    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राहुल गांधी।

    HighLights

    1. राहुल गांधी बहुत डरते-डरते रायबरेली आए : दिनेश
    2. चुनाव जीतने के बाद राहुल का संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार की सुबह 10 बजे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद कुछ लोगों से मुलाकात भी की। राहुल गांधी के इस दौरे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

    दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बहुत डरते-डरते रायबरेली आए हैं। पहले उनको अमोसी एयरपोर्ट पर उतरना था। उनको डर लगा कि कहीं कोई असुविधा न हो तो फिर वो लखनऊ उतर गए। लखनऊ से सड़क से रायबरेली पहुंचे हैं। पहले कई जगह जाने का कार्यक्रम था, लेकिन फिर पता चला कि सभी कार्यक्रम सीमित करके सिर्फ अपने घर में ही लोगों को मिलेंगे। उसी घर में अधिकारियों से भी मिलेंगे।

    राहुल गांधी डरे हुए हैं: दिनेश प्रताप सिंह

    भाजपा नेता ने आगे कहा कि मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राहुल गांधी डरे हुए हैं जो दूसरों को कहते हैं कि डरो मत डराओ मत। आज डरते-डरते रायबरेली आए हैं। ये उनका आचरण है जो उनको डरने को मजबूर कर रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा था।

    ये भी पढ़ें - 

    राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज, सुनेंगे अपनों का दुखड़ा और जानेंगे ज‍िले के व‍िकास की हकीकत

    खबरें और भी