Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चुनावी रनवे बनाएगी भाजपा, 28 को PM मोदी करेंगे शुभारंभ

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 01:24 AM (IST)

    भाजपा 2027 के यूपी चुनावों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल जैसे विकास परियोजनाओं को चुनावी मुद्दा बना रही है। प्रधानमंत्री नर ...और पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

    HighLights

    1. पीएम मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

    2. भाजपा इसे 2027 यूपी चुनावों में प्रमुख मुद्दा बनाएगी।

    3. दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल भी विकास का प्रतीक बनेगी।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। चुनावी वातावरण बनने के साथ ही ऐसे मुद्दों पर मंथन तेज हो गया है, जिसका असर राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ेगा। हिन्दुत्व की पगडंडी पर चलते हुए भाजपा विकास के रनवे से भी उड़ान भरने के लिए तैयार है।

    पश्चिम उप्र में जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल को पार्टी विकास के बड़े प्रतीक के रूप में लेकर चुनाव में उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 मार्च को नोएडा पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की, वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन 24 मार्च को नोएडा में संगठन के साथ बैठक करेंगे।

    यह भी पढ़ें- UP में निराश्रित गोवंश के लिए बनेगा भूसा बैंक, 18 मंडलों में नोडल अधिकारी तैनात

    उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होने हैं, जिसके लिए आचार संहिता अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में लग सकती है। भाजपा चुनावी मोड में चलते हुए न सिर्फ संगठन के तारों को कस रही है, बल्कि ऐसे मुद्दों को भी खंगाला जा रहा है जिसे लेकर चुनावी जमीन मजबूत बने।

    विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्टों में शामिल जेवर उत्तर प्रदेश की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को बदलेगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री चुनावी सभाओं में जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल को बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करते रहे हैं।