UP में निराश्रित गोवंश के लिए बनेगा भूसा बैंक, 18 मंडलों में नोडल अधिकारी तैनात
उत्तर प्रदेश में निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण के लिए हर गोशाला में भूसा बैंक स्थापित होगा। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय ल ...और पढ़ें

15 अप्रैल से चलेगा भूसा संग्रहण अभियान। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
प्रत्येक गोशाला में भूसा बैंक स्थापित करने का निर्णय।
गोचर भूमि विस्तार हेतु 18 मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त।
गर्मी में पशुओं के लिए पानी, छाया, दवा की व्यवस्था।
राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। प्रदेश में निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण-पोषण के लिए अब हर गोशाला में भूसा बैंक स्थापित किया जाएगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही गोचर भूमि के विस्तार को तेज करने के लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी गोशालाओं का निरीक्षण कर 30 मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। हर जिले में भूसा की खरीद के लिए 30 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और इसमें पारदर्शिता बनाए रखी जाए। 15 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर भूसा संग्रहण, भूसा बैंक की स्थापना और प्रबंधन कार्य पूरा किया जाएगा।
प्रत्येक गोशाला में कम से कम दो माह का भूसा सुरक्षित रखा जाएगा। हरे चारे की आपूर्ति के लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध किया जाएगा और उनकी सूची तैयार की जाएगी। गर्मी को देखते हुए गोशालाओं में पानी, छाया, दवाएं और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी, ताकि कोई भी पशु भूखा-प्यासा न रहे।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर प्रदेश के 25 शक्तिपीठों में होंगे सांस्कृतिक उत्सव, लोक कलाकारों को मिलेगा मंच
दवाओं और वैक्सीन की गुणवत्ता से समझौता न करने की भी हिदायत दी गई। बैठक में विभिन्न मंडलों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। मंत्री स्वयं गोरखपुर और वाराणसी मंडल का निरीक्षण करेंगे, जबकि अन्य मंडलों की जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है।
खबरें और भी
अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने भरोसा दिलाया कि गोशालाओं में वर्षभर चारे की कमी नहीं होने दी जाएगी।