Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में टूटने से बच जाएगा बीकेटी कस्बे का बाजार, आउटर रिंग रोड तक होगा चौड़ीकरण

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 07:23 AM (IST)

    बीकेटी के व्यापारियों को सीतापुर रोड चौड़ीकरण से राहत मिली है, क्योंकि विधायक योगेश शुक्ला की पहल पर बाजार टूटने से बच गया है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग 3 ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बीकेटी बाजार सीतापुर रोड चौड़ीकरण से सुरक्षित बचा।

    2. विधायक योगेश शुक्ला की पहल पर मिली व्यापारियों को राहत।

    3. चौड़ीकरण अब आउटर रिंग रोड तक ही सीमित रहेगा।

    संवाद सूत्र, जागरण, बीकेटी, (लखनऊ)। सीतापुर रोड के चौड़ीकरण से अब बख्शी का तालाब (बीकेटी) के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। पहले छह लेन के चौड़ीकरण की जद में आ रहे बाजार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।

    व्यापारियों की मांग पर विधायक योगेश शुक्ला की पहल से अब पूरा बाजार बच जाएगा। चौड़ीकरण अब आउटर रिंग रोड तक होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यूपी पश्चिम के महाप्रबंधक सुनील कुमार की ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी केपी सिंह से 27 मई को इस आशय से जुड़ा पत्र भेजकर अवगत कराया है।

    03LKC_M_55_03062026_498

    राष्ट्रीय राजमार्ग के महाप्रबंधक के पत्र की फोटो। 


     

    राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 (लखनऊ सीतापुर जंक्शन ) का चार लेन से छह लेन तक चौड़ीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत लखनऊ की आउटर रिंग रोड से सीतापुर तक भाग प्रस्तावित है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या –30 का लखनऊ से बख्शी का तालाब होते हुए रिंगरोड तक चौड़ीकरण नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में विधायक योगेश शुक्ला ने 21 मार्च को बीकेटी के व्यापारियों के साथ रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर रोड का चौड़ीकरण बीकेटी में किसान पथ तक सीमित रखने की मांग की थी। विधायक ने व्यापारियों की मांग पूरी होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

    खबरें और भी