Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में ब्रजेश पाठक ने 31 शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं टीचर

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 09:56 AM (IST)

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में 'शिक्षक शौर्य दिवस' पर 31 शिक्षकों को सम्मानित किया, जहां उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक् ...और पढ़ें

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। (तस्वीर- फाइल)

    यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को रक्षा मंत्री व पूर्व शिक्षक राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सहकारिता भवन में आयोजित शिक्षक शौर्य दिवस में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 31 शिक्षकों को सम्मानित किया।

    एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

    वे केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का निर्माण भी करते हैं। एसोसिएशन की ओर से 1100 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

    एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत भौतिक विज्ञान के शिक्षक के रूप में की थी। शिक्षक से देश के रक्षा मंत्री तक का उनका सफर परिश्रम, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरक मिसाल है।

    कार्यक्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को 'शिक्षक शौर्य दिवस' मनाया जाएगा। एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शासनादेश जारी करने की मांग की। समारोह में विराज सागर, राजेश यादव, रितेश श्रीवास्तव, डा. अजीज खान व रामशंकर राजपूत सहित वक्ताओं ने शिक्षक समाज की भूमिका और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर विचार व्यक्त किए।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या को आज सीएम योगी की सौगात, 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की करेंगे लोकार्पण शिलान्यास

    खबरें और भी