'ब्राह्मणों को बांटकर राज करना चाहती है सपा' अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव के ब्राह्मणों को साधने के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सपा पर 'बांटो और राज करो ...और पढ़ें

अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार।
HighLights
ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के बयान पर किया पलटवार।
सपा पर 'बांटो और राज करो' की नीति का आरोप।
ब्राह्मणों के अपमान और परिवारवाद पर साधा निशाना।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में दिए गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। अखिलेश ने ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की थी और उपमुख्यमंत्री पर तंज किया था।
इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि सपा ब्राह्मणों के नाम पर, बांटो और राज करो के अंग्रेजों वाले अभियान पर है। इन्हें ब्राह्मण वोट के लिए जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं और राज करने के लिए सिर्फ अपना परिवार। ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और ये उस पर अपने परिवार की खड़ाऊ रखकर राज करें।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि अच्छा होता कि जयंती कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के बारे बताने से ज्यादा मुझे कोसा गया और दुनिया को ज्ञान का प्रकाश देने वाले ब्राह्मणों को याचकों की भांति अपमानित किया गया।
सपा नेताओं यह सब नाटक देखकर जनेश्वर मिश्र की समाजवादी आत्मा यकीनन दुखी होगी और सोच रही होगी कि यह सब करने के लिए मेरी ही जयंती मिली थी। चंद टिकटार्थियों के कारण पूरे ब्राह्मण समाज को अपमानित करना उचित नहीं। मुझे चाहे जितनी गालियां दीजिए पर ब्राह्मण समाज की गरिमा न गिराइए।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये एक ऐसी सपा है जो राममनोहर लोहिया और छोटे लोहिया के दिखाए समाजवाद के पथ से भटक चुकी है। समाजवाद की संवाद करने के संस्कार को छोड़, अपने आपको एक हुडदंगी गिरोह में बदल चुकी है।