विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बसपा मुखिया मायावती ने ब्राह्मण समाज को किया आश्वस्त, बोलीं-सिर्फ स्वार्थी नेताओं को किया जा रहा बाहर

Published: Fri, 14 Aug 2026 02:31 PM (IST)

BSP President Mayawati: ब्राह्मण समाज को आश्वस्त करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा है कि कहा है कि टिकट वितरण ...और पढ़ें

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती 

HighLights

  1. बसपा प्रमुख ने कहा- पार्टी विरोधी सभी समाज के नेताओं का हो रहा निष्कासन

  2. खरगे की सभा के बाद हल्द्वानी में शुद्धिकरण को भी बताया निंदनीय

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के करीबी रिश्तेदार पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से बाहर करने के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उसका कारण भी बता दिया है।

मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज सहित अन्य सभी समाज के जो नेता पार्टी से निकाले गए हैं, वे या तो निजी स्वार्थ में दूसरी पार्टियों में चले गए हैं या फिर वे अपने गलत कामों से बचने के लिए सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

ऐसे लोगों ने बसपा की सरकार के समय में भी अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ को पार्टी से फायदा उठाया और अपने समाज व पार्टी के हित के लिए उदासीन रहे थे। ब्राह्मण समाज को आश्वस्त करते हुए बसपा प्रमुख ने कहा है कि कहा है कि टिकट वितरण से लेकर सरकार में हिस्सेदारी तक समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि बसपा ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी से निष्कासित नेताओं ने पार्टी में रहते अपने समाज को भी सही से बसपा में नहीं जोड़ा, इसके कारण पिछले कई लोकसभा व विधान सभा चुनावों में पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ा है।

इसके बाद से पार्टी के ईमानदार व समर्पित वरिष्ठ लोग लगातार नये लोगों व खासकर युवाओं को पार्टी की नर्सरी में तैयार कर रहे हैं। अब वे लोग जी-जान से लगातार लगे हुए हैं। पार्टी को उम्मीद है कि ये सभी नये व पुराने लोग हर मामले में ज्यादा बेहतर, साफ-सुथरे व मिशनरी मानसिकता के बनकर उभरेंगे।
ब्राह्मण समाज के लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े

बसपा प्रमुख ने आगे लिखा कि ब्राह्मण समाज के लोग पूरी मजबूती के साथ पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्हें वर्ष 2007 की तरह ही अन्य सभी समाज के साथ पूरा मान-सम्मान जरूर दिया जाएगा। उन्होंने दलित समाज से अपील करते हुए कहा कि सर्वसमाज आधारित अपनी बसपा को जमीनी स्तर पर तैयार करने में अब विशेषकर दलित समाज को ही अपनी अहम भूमिका निभानी है।

मंच का शुद्धीकरण करने की निंदा

वहीं एक अन्य पोस्ट में मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धीकरण करने की निंदा की। उन्होंने लिखा कि सरकार अविलंब ऐसे जातिवादी तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करे। इस संबंध में आरएसएस के मुखिया को भी संज्ञान लेकर सोचना चाहिये जो कि दलितों के आर्थिक तौर पर थोड़ा मजबूत हुए लोगों को आरक्षण से वंचित करने की बात कर रहें हैं। साथ ही बसपा प्रमुख ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर भी चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें- बसपा मुखिया मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा के करीबी अंटू मिश्रा को किया पार्टी से बाहर, अनुशासनहीनता का आरोप

यह भी पढ़ें- बसपा की नई सोशल इंजीनियरिंग: आकाश आनंद ने सर्व समाज को साधने का दिया संदेश