Umashankar Singh Death LIVE: 'उमाशंकर अमर रहें' के नारे लगे, बलिया में बसपा विधायक के अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब
Umashankar Singh LIVE News: यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त की देर शाम कैंसर से निधन हो गया। ...और पढ़ें

उमाशंकर सिंह के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Umashankar Singh Last Rites LIVE Update |बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।
वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
उमाशंकर के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह लखनऊ आवास पर लाया गया था, यहां पर मायावती, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। गुरुवार शाम तक बलिया के पैतृक आवास लाया गया।
यहां दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दी। आज बयासी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्स...