Umashankar Singh Death LIVE: 'उमाशंकर अमर रहें' के नारे लगे, बलिया में बसपा विधायक के अंतिम सफर में उमड़ा जनसैलाब
Umashankar Singh LIVE News: यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का 5 अगस्त की देर शाम कैंसर से निधन हो गया।

उमाशंकर सिंह के अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Umashankar Singh Last Rites LIVE Update |बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।
वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।बसपा सुप्रीमो मायावती, सीएम योगी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।
उमाशंकर के पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह लखनऊ आवास पर लाया गया था, यहां पर मायावती, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। गुरुवार शाम तक बलिया के पैतृक आवास लाया गया।
यहां दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दी। आज बयासी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट्स...
अंतिम सफर पर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह आज बलिया में अपने अंतिम सफर पर हैं। उनके अंतिम यात्रा में पूरा जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोग ‘उमाशंकर अमर रहें’ के नारे लगा रहे हैं।
बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह की निकली अंतिम यात्रा
बलिया में दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई यात्रा में परिवार भावुक दिखा, वहीं आमजन और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बलिया पहुंचा उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर
Umashankar Singh Death LIVE: रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शहर के बयासी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।
Umashankar Singh Death LIVE: बलिया आवास लाया गया उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर
बलिया के खनवर स्थित आवास पर पहुंचा उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लाखों की संख्या में उमड़े समर्थक। लोगों ने 'गरीबों के मसीहा' के नारे लगाए।
Umashankar Singh Death LIVE: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर को लाया जा रहा पैतृक आवास
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ से बलिया उनके पैतृक आवास ले जाया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार, उनके आवास में बसपा के कई बड़े नेता पहुंच चुके हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
पंकज चौधरी बोले- उमाशंकर सिंह का जाना हम सभी के लिए क्षति
#WATCH | लखनऊ | उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर कहा, "मैं उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। निश्चित तौर पर हम सभी परिवार के साथ खड़े रहेंगे। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक जीवन जीने वाले यदि हमें छोड़कर जाता है तो क्षति सबकी होती… pic.twitter.com/tiyQihPenO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जताया गहरा दुख
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BSP विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर राज्य सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, "उन्होंने 3 साल तक कैंसर की लड़ाई लड़ी आखिर में ये दिन देखने को मिला उम्मीद करते थे वे काफी दिनों तक चलेंगे लेकिन जो कुदरत को मंजूर था वही हुआ। हम उनके निधन पर दुख व्यक्त करते… pic.twitter.com/GbKTx8yZCW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
2012 में पहली बार राजनीति में आए उमाशंकर
वर्ष 2012 में पहली बार से सक्रिय राजनीति में आए और बसपा की टिकट से चुनाव लड़े और लगभग 84 हजार से अधिक मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को ऐतिहासिक 52825 मतों से शिकस्त देकर विधायक निर्वाचित हुए।
सेवानिवृत्त सैनिक घुरहू सिंह के बड़े पुत्र उमाशंकर
उमाशंकर सिंह स्नातक तक शिक्षित थे। उमाशंकर सिंह का राजनीतिक सफरनामा छात्र संघ से शुरू हुआ और वे सतीश चंद्र महाविद्यालय बलिया से छात्रसंघ के महामंत्री बने। तत्पश्चात 2002-2003 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
Umashankar Death LIVE: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर लिखा- शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
सीएम योगी ने पार्थिव शरीर के किए दर्शन
#WATCH | लखनऊ | बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/7NZ9TCcf3f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह के निशन पर राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने में विश्वास रखते थे। अपनी विनम्रता तथा अच्छे व्यवहार के कारण उनके सभी दलों के साथ अच्छे संबंध रहे।
Umashankar Singh Death LIVE: बलिया में होगा अंतिम संस्कार
लखनऊ में उमाशंकर सिंह के आवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। कई नेता और समर्थक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके बाद बलिया के पैतृक गांव खनवर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
मायावती बोलीं- उमाशंकर के बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाऊंगी
Umashankar Singh Death LIVE: विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा- उनके बेटे को मैं राजनीति में आगे बढ़ाऊंगी। हमारी पार्टी पूरे परिवार के साथ खड़ी है और पूरे परिवार का पूरा ध्यान रखेगी।
तीन बार जीता जनता का विश्वास
उमाशंकर सिंह ने लगातार तीन बार जनता का विश्वास प्राप्त किया। उनको रसड़ा क्षेत्र में मजबूत जनाधार और लोकप्रियता का प्रमाण माना जाता है।
उमाशंकर सिंह का मूल निवास बलिया जिला
उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित खनवर गांव में हुआ। उनका मूल निवास बलिया जिला है। उनके पिता घुराहु सिंह इंडियन नेवी से रिटायर्ड सैन्यकर्मी थे।
अखिलेश यादव ने गहरा शोक किया व्यक्त
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
छोटे भाई की तरह थे उमाशंकर सिंह- बसपा नेता
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के निधन पर बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, "उमा शंकर, हमारे सगे छोटे भाई की तरह थे। वे इतना प्यार व सम्मान देते थे, जितना हम केवल प्रयास करते थे... इस क्षति की भरपाई नहीं हो सकती। वे हमारी यादों में, हमारे साथ हमेशा… pic.twitter.com/7LI52Zl662
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
सीएम योगी ने जताया दुख
Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
तीन बार बने रसड़ा से विधायक
Umashankar Singh Death LIVE: उमाशंकर सिंह सबसे पहले 2012 में सामान्य सीट होने पर बसपा से बंपर वोट से चुनाव जीते। उसके बाद 2022 चुनाव में बसपा के एकलौते विधायक बनकर इतिहास लिखा।
सतीश महाना बोले- जनता के बीच उनका जमीनी जुड़ाव था
#WATCH | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा, "उमा शंकर के ना रहने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा अंतर आया है... उनका सबके साथ सौहार्दपूर्वक, मित्रपूर्वक और स्नेहमय संबंध था... पूरे विधानसभा में वे जिस तर्कत के साथ और प्रभावी ढंग से अपनी बात कहते थे,… https://t.co/qcjkdXZjlV pic.twitter.com/KHJYgUb6ps
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
सतीश महाना भी पहुंचे आवास
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/tgjpl324lQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
उन्होंने कभी बसपा को धोखा नहीं दिया- मायावती
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: BSP विधायक उमाशंकर के निधन पर BSP अध्यक्ष मायावती ने कहा, "वे जब से बसपा के साथ जुड़े उन्होंने ईमानदारी के साथ काम किया, कभी बसपा को धोखा नहीं दिया। बसपा में रहकर उन्होंने अपने क्षेत्र का ध्यान रखा। लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। ये समाचार सुनकर… pic.twitter.com/ZzoSVaDwRv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
लखनऊ आवास पर रखा गया पार्थिव शरीर
#WATCH लखनऊ: BSP विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया, BSP प्रमुख मायावती ने श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/5y35FVmpuA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026
तीन बार जीती रसड़ा विधानसभा
उमाशंकर सिंह ने बलिया के रसड़ा विधानसभा से तीन बार जीत दर्ज की। वे यूपी में बसपा के इकलौते विधायक थे।
बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर से निधन
यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर शाम कैंसर से निधन हो गया।