Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Bypolls Election Date: यूपी विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव का हुआ एलान, जानिए कब होगी वोटिंग

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:23 PM (IST)

    UP Bypolls 2024 Date लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विधानसभा की चारों रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी घोषित हो गया है। इन चारों सीटों के लिए मतदान लोकस ...और पढ़ें

    यूपी विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव का हुआ एलान
    यूपी विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव का हुआ एलान

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव के साथ ही होगा रिक्त सीटों का मतदान
    2. लखनऊ पूर्व, ददरौल, गैसड़ी व दुद्धी विधानसभा सीटें हैं रिक्त

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही विधानसभा की चारों रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी घोषित हो गया है। इन चारों सीटों के लिए मतदान लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। इस समय प्रदेश में लखनऊ पूर्व, ददरौल, गैसड़ी व दुद्धी विधानसभा सीट रिक्त है। लखनऊ में 20 मई को मतदान होगा।

    ददरौल में 13 मई, गैसड़ी में 25 मई व दुद्धी में एक जून को मतदान होगा। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ''गोपाल जी'' की मृत्यु नौ नवंबर को हो जाने के कारण से रिक्त है। यहां का उपचुनाव पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के साथ 20 मई को होगा।

    इस तारीख को होंगे उपचुनाव

    शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह की मृत्यु पांच जनवरी को हो जाने के कारण से रिक्त है। यहां पर चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के साथ यानी 13 मई को वोट डाले जाएंगे। बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट सपा के डा. शिव प्रताप यादव की मृत्यु के कारण रिक्त है। उनका निधन 26 जनवरी को हुआ था। यहां का उपचुनाव छठे चरण के लोकसभा चुनाव के साथ 25 मई को होगा।

    दुद्धी विधानसभा सीट पर 1 जून को चुनाव

    इसी प्रकार सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट भाजपा विधायक राम दुलार को न्यायालय से 25 वर्ष की सजा सुनाए जाने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। यह सीट 15 दिसंबर से रिक्त है। यहां का उपचुनाव सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के साथ एक जून को होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election Date 2024: यूपी में 7 चरणों में होगा चुनावी कार्यक्रम, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग