Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा, 35.5 करोड़ रुपये बजट जारी

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:02 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए 35.5 करोड़ रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रावधान किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अनुपूरक बजट में सरकार ने होमगार्ड स्वयं सेवकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए 35.5 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयं सेवकों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की थी।

    सरकार के इस निर्णय से एक लाख से ज्यादा होमगार्ड स्वयं सेवकों व अवैतनिक अधिकारियों तथा उनके आश्रितों को कैशलेश इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को गुप्त सेवा व्यय के लिए 35.75 करोड़ रुपये का प्रविधान बजट में किया है।

    नेत्रहीन, मूक-बधिर दिव्यांगों के भरण पोषण के लिए 304 करोड़ रुपये

    नेत्रहीन, मूक, बधिर एवं शारीरिक रूप से दिव्यांगों के भरण पोषण के लिए भी बजट में 304.5 करोड़ की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को राज्य परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा व्यय के लिए 9.10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

    दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित करने के लिए भी तीन करोड़ रुपये रखे गए हैं। डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 7.52 करोड़ रुपये, कुष्ठ रोग से ग्रसित दिव्यांग भरण-पोषण के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा निर्धन एवं असहाय दिव्यांग व्यक्तियों को बीमारी के इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

    खबरें और भी

    जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के लिए 1.53 करोड़ तथा मुख्यालय, मंडलीय एवं जिला कार्यालयों के लिए 2.95 करोड़ रुपये भी अनुपूरक बजट से दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी करेंगे इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो का शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा में 11 से 13 अगस्त तक होगा आयोजन