Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: इतिहास का साक्षी बनने के लिए चंद्रयान पर टिकी निगाहें, लखनऊ से लेकर वाराणसी तक हो रहा हवन-पूजन

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 06:17 PM (IST)

    Chandrayaan 3 Live आज शाम चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर कदम रखने जा रहा है। रुस के लूना की विफलता के बाद भी विज्ञानी भारत के चंद्रयान-तीन की सफलता को ले ...और पढ़ें

    इतिहास का साक्षी बनने के लिए चंद्रयान पर टिकी निगाहें, लखनऊ से लेकर वाराणसी तक हो रहा हवन-पूजन
    इतिहास का साक्षी बनने के लिए चंद्रयान पर टिकी निगाहें, लखनऊ से लेकर वाराणसी तक हो रहा हवन-पूजन

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: (Chandrayaan 3 Live) आज शाम चंद्रयान चंद्रमा की धरती पर कदम रखने जा रहा है। रुस के लूना की विफलता के बाद भी विज्ञानी भारत के चंद्रयान-तीन की सफलता को लेकर लोग आश्वस्त है।

    गंगा-यमुना के तट से मंदिर-मस्जिद-गिरिजाघर, गुरुद्वारा व शिवालयों में चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की जा रही है। संगम नगरी, तीर्थनगरी वाराणसी, क्रांतिकारियों की भूमि कानपुर समेत पूरे यूपी के करोड़ों लोग आज चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के साक्षी बनेंगे।

    चारों ओर उत्साह का माहौल

    चंद्रयान के लिए चारों ओर उत्साह है। लोगों में उत्सुकता है कि यान चंद्रमा पर कैसे नीचे उतरेगा। इसको टीवी व यू-ट्यूब पर लाइव देखने के लिए आज स्कूल, कालेजों में विशेष व्यवस्था की गई है।

    बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के साथ विश्वविद्यालय व संबंद्ध कालेजों में भी चंद्रमा पर उतरते चंद्रयान का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर होगा। बाजार में दुकानों पर, सरकारी व निजी संस्थानों में, स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए टीवी लगाई जा रही है।

    खबरें और भी

    वाराणसी में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए साधु हवन-पूजन कर रहे हैं।

    चांद की सतह के करीब पहुंच चुके चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन-यज्ञ शुरू हो गए हैं। श्री मठ बाघम्बरी, शिवकुटी स्थित श्री धर्म संस्कृत विद्यालय, शिव कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर कामना की गई कि चंद्रयान चंद्रमा की सतह पर सही सलामत उतरे और भारत की उम्मीदें यकीन में बदलें।

    श्री मठ माघम्बरी में हवन पूजन और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि के साथ बटुक और संतों ने हवन किया। इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता के लिए भगवान भोलेनाथ से कामना की।

    शाम को बंधवा हनुमान मंदिर में आरती के दौरान भी विशेष पूजा की गई। महंत बलवीर गिरि ने कहाकि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हनुमान जी से कामना की गई।