Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व आज से शुरू, लखनऊ में इन स्थानों पर होगी पूजा

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 09:15 AM (IST)

    Chhath Puja 2024 Nahay Khay छठ पूजा 2024 की शुरुआत मंगलवार से नहाय-खाय के साथ हो रही है। लखनऊ में इस महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। लक्ष्मण मेला स ...और पढ़ें

    Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व। प्रतीकात्मक तस्वीर।
    Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय महापर्व। प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. मनकामेश्वर उपवन, लक्ष्मण मेला घाट समेत 150 स्थानों पर होगी पूजा
    2. समाज की अपील, पुरुष कुर्ता-धोती और महिलाएं साड़ी पहनकर आएं

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। Chhath Puja 2024 सूर्यदेव की उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार को नहाय-खाय के साथ है। छह को खरना है। मुख्य पर्व सात और आठ नवंबर को है। महिलाएं मंगलवार को दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को लौकी-भात (अरवा चावल) व दाल का ही सेवन करेंगी। महिलाएं इस भोजन को अलग चूल्हे पर पकाती हैं। परिवार का कोई भी सदस्य तब तक भोजन नहीं करता है, जब तक व्रती महिलाएं भोजन न कर लें।

    अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेला स्थल पर मुख्य आयोजन सात को होगा। इस दिन यहां शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठोत्सव का शुभारंभ करेंगे। पूजा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री शिव प्रताप शाही समेत कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे।

    घाट पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी भगवान दिनकर को अर्घ्य देंगी। अगले दिन आठ नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। समाज की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर सात नवंबर को छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। पूजा में पुरुषों को पारंपरिक परिधान कुर्ता-धाेती और महिलाओं को साड़ी पहनकर आने की अपील की गई है।

    दमके घाट, सुसोबिता भी तैयार

    लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर सफाई करा दी गई है। मंगलवार शाम तक सुसोबिता (छठ मइया का प्रतीक) के रंग-रोगन किया जाता रहा। मनकामेश्वर उपवन घाट पर मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि के सानिध्य में व्रती महिलाएं पूजन करेंगी।

    खबरें और भी

    150 स्थानों पर होगा पूजन

    छह नवंबर को छोटी छठ (खरना) से 35 घंटे के महाव्रत की शुरुआत हो गई। खदरा के शिव मंदिर घाट के संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर घाट, झूलेलाल घाट, संझिया घाट, महाराजा अग्रसेन घाट समेत 150 स्थानों पर पूजन किया जाएगा। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने श्री खाटू श्याम मंदिर और लक्ष्मण मेला स्थल व 35वीं वाहिनी पीएसी के छठ स्थलों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

    मानसनगर में संकट मोचन मंदिर में होगी पूजा

    कृष्णानगर के मानसनगर में संकट मोचन हनुमान मंदिर (नई पानी की टंकी पार्क) में छठ पूजा होगी। यहां के निवासियों उदय सिंह, विनय सिंह, अखिलेश सिंह और डा.मनोज कुमार समेत आसपास के निवासियों ने मंदिर परिसर में पूजन स्थल का पक्का निर्माण कराया है। नगर निगम से सफाई व पानी की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई है।

    पीएसी महानगर, छोटी व बड़ी नहर आलमबाग के साथ ही मवैया में भी महिलाएं पूजन करेंगी। आलमबाग के आजादनगर की रागिनी दुबे ने बताया कि उनके यहां छत पर ही पूजन किया जाएगा। सहसोवीर मंदिर, शनि मंदिर कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी समेत कई स्थानों पर सफाई के साथ सुसोबिता सजाई जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः Chhath Puja 2024: छठ पर ग्रह-गोचरों का बन रहा शुभ संयोग, नहाय-खाय के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व शुरू

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: तापमान में गिरावट से रात हुई ठंडी, पूर्वी यूपी में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; देखें IMD का अपडेट

    फल-टोकरी, संब नींबू की खरीदारी

    छठ पूजा के लिए बाजार भी सज गए हैं। डंडइया बाजार में विभिन्न प्रकार के फलों के साथ बड़े वाले नींबू भी मंगाए गए हैं। मीठे वाले ये नींबू भी पूजा में शामिल किए जाते हैं। इनके साथ ही तरह-तरह की टोकरी और टब भी उपलब्ध हैं। ये 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में प्रति पीस मिल रहे हैं। हालांकि पूजा के लिए अभी पत्ते वाले गन्ने नहीं दिख रहे। निशातगंज के दुकानदार रमेश ने बताया कि गन्ने मंगलवार की शाम से मिलेंगे।