Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर भिड़े मुलायम-अखिलेश समर्थक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 16 Jan 2017 04:09 PM (IST)

    नवंबर में रार में अखिलेश यादव तथा शिवपाल सिंह यादव के समर्थक भिड़े थे, लेकिन आज तो हद हो गई जब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के विरोध में ...और पढ़ें

    लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर भिड़े मुलायम-अखिलेश समर्थक
    लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर भिड़े मुलायम-अखिलेश समर्थक

    लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी की रार अब कार्यालय से बाहर सड़क पर आ गई है। नवंबर में रार में अखिलेश यादव तथा शिवपाल सिंह यादव के समर्थक भिड़े थे, लेकिन आज तो हद हो गई जब समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के विरोध में नारेबाजी होने लगी।

    यह तो तय हो गया है कि समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह से दो गुटों में बंट गयी है। साथ ही दोनों गुट एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

    यह भी पढ़ें: रामगोपाल के कहने पर चल रहे हैं अखिलेश, नहीं सुने तो खिलाफ लड़ूंगा: मुलायम

    इसी बीच आज दिन में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, इसी बीच कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव के समर्थक हंगामा करने लगे। मुलायम सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

    यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव : लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुलायम व अखिलेश

    इसके बाद मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक में मौजूद कार्यकर्ता भी बाहर आ गए। फिर कार्यालय के बाहर अखिलेश तथा मुलायम के समर्थक भिडऩे लगे। अखिलेश के समर्थकों से सपा प्रमुख के समर्थकों की काफी तेज झड़प हो गई। हंगामा करने वालों को वहां से हटाने के लिए नरेश उत्तम को पार्टी कार्यालय से बाहर आना पड़ा।यह भी पढ़ें: UP Election : मुख्यमंत्री अखिलेश 19 को आगरा से करेंगे रैलियों की शुरूआत

    नरेश उत्तम ने अपनी गाड़ी में बैठाकर किन्नर सोनम यादव को रवाना किया। नरेश उत्तम ने पार्टी ऑफिस से बहार निकल कर के कार्यकर्ताओं को काफी समझाया। इसके बाद पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा शिवपाल सिंह यादव भी अपने आवास रवाना हो गए। वहां पर किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए कार्यालय पर पुलिस की तैनाती की गयी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : सत्ता की जंग में अखिलेश यादव फिलहाल निहत्थे