विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में PM नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, शिष्टाचार मुलाकात

Published: Sat, 08 Aug 2026 06:16 PM (IST)

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश भवन पहुंचे और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास का रुख किया।

HighLights

  1. पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ

  2. पीएन नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास, लोक कल्याण मार्ग पर भेंट

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को दिल्ली का दौरा

  4. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की इस मुलाकाल को लेकर कयासों का दौर जारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को एक दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे। मेरठ के बाद गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि इनके बीट करीब एक घंटे तक वार्ता चली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ और पास के जिलों में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे और सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश भवन पहुंचे और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

बैठक के निकाले जा रहे सियासी मायने 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकारी आवास, सात लोक कल्याण मार्ग पर उनसे भेंट की। उनकी पीएम मोदी के साथ इस बैठक के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा। विकास कार्यों और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर बातचीत की संभावना। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से मुलाकात अहम। दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिल्ली का दौरा अगले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

नितिन नवीन से भी मुलाकात 

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष के आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें जारी की गई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही। 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सीएम योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में हाईकमान से मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार का दिल्ली का दौरा अगले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

राघव चड्ढा ने भी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

आम आदमी से राज्यसभा सदस्य रहे राघव चड्ढा ने भी शनिवार को पीएम मोदी से भेंट की। इसके बाद उन्होंने तस्वीरें भी शेयर कीं। प्रधानमंत्री के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए चड्ढा ने एक्स पर लिखा, ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

यह भी पढ़ें- 'सपा का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ', विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी का तंज

यह भी पढ़ें- ‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी में साधु-संतों की संलिप्तता नहीं’, योगी ने दिया बयान, विपक्ष पर साधा निशाना