'सपा का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ', विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी का तंज
सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के आचरण को सदन की मर्यादा के खिलाफ, अलोकतांत्रिक और शर्मनाक बताया।
HighLights
यूपी विधानसभा सत्र बुधवार तक के लिए स्थगित।
सीएम योगी ने सपा के आचरण पर साधा निशाना।
सदन की मर्यादा के खिलाफ बताया अलोकतांत्रिक।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा।
कार्यवाही स्थगित होने के बाद सीएम योगी ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सपा और विपक्ष का आचरण आज पूरे प्रदेश ने विधानसभा में देखा है। ये आचरण ना केवल सदन की अवमानना है, बल्कि अलोकतांत्रिक और शर्मनाक भी है।''
कहा, ''सदन नियमों और परंपराओं से चलता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन के नियम 59 के तहत ये पहले से ही तय है कि जो मुद्दा किसी न्यायाधिकरण या आयोग के पास लंबित हो, उस मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती। विशेष परिस्थितियों में अगर अध्यक्ष ये समझते हैं कि चर्चा के कारण जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता है तो वे अनुमति दे सकते है...।''
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सपा और विपक्ष का आचरण आज पूरे प्रदेश ने विधानसभा में देखा है। ये आचरण ना केवल सदन की अवमानना है बल्कि अलोकतांत्रिक और शर्मनाक भी है। सदन नियमों और परंपराओं से चलता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन के… pic.twitter.com/2izMMRGmUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
''अयोध्या राम मंदिर से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है। उस पूरे प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए भी इन्होंने ना केवल सदन की अवमानना की है, सदन का अपमान किया है साथ ही कोर्ट में लंबित प्रक्रिया को भी अपमानित करने का शर्मनाक प्रयास किया गया।"
यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट की मीटिंग आज, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मिल सकती है मंजूरी
