विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी का एलान, बोले- नोट कर लें तारीख...अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी

Updated: Tue, 25 Aug 2026 12:58 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घोषणा की कि अगले 6 महीनों में उत्तर प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।

HighLights

  1. सीएम योगी ने यूपी में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

  2. अगले 6 महीने में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

  3. कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र मिले।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार अगले छह माह में 1के लख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों और मंडी परिषद के 126 नवचयनित मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में यह घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें युवाओं के भरोसे के साथ खिलवाड़ करती थीं। नौकरी में बंदरबांट करती थीं। पैसे के बल पर नौकरी देती थीं। हमारी सरकार में बिना सिफारिश और लेनदेन के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। पारदर्शी भर्ती हो रही है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 9.30 लाख ये ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। एक भी नियुक्ति पर कोई प्रश्न नहीं कर सकता।

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वर्ष 2017 से पहले ऐसा नहीं था। जैसे ही नौकरी का विज्ञापन निकलता था, चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत वाला खानदान प्रदेश भर में वसूली के लिए निकल पड़ता था। नौजवान भटकता था, परिणाम नहीं आता था।

न्यायालय को स्टे करना पड़ता था। हमने तय किय कि नकल माफिया और विभिन्न संस्थाओं में बैठे माफिया की कमर तोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद हमने माफिया पर कार्रवाई की है। अब अगले छह माह में एक लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं।

परीक्षा में नकल को लेकर सपा को घेरा

पहले तीन माह में यूपी बोर्ड की परीक्षा होती थी और तीन माह में परिणाम आता था। उस समय की सरकार कहती थी, नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, नकल करवाते थे और नौजवान को किसी लायक नहीं छोड़ा था। हमने व्यवस्था सही की है। 15 दिन में परीक्षा होती है और 15 दिन में परिणाम आता है।

हमने उच्च शिक्षा में भी इसी तरह सुधार के लिए कहा है। आयोगों और बोर्डों को भी कहा है, अधियाचन आते ही एक माह में विज्ञापन निकालें, तीन माह में परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया पूरी हो वह 6 माह में नियुक्ति पत्र दे दिए जाएं।

2017 से पहले यूपी था बीमारी वाला राज्य- योगी

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारी राज्य माना जाता था। विवाह पलायन करते थे किसान आत्महत्या करते थे और बेटियां भी सुरक्षित नहीं थी।

किसान की मोटर खेत से चोरी हो जाती थी। आज यूपी के अन्नदाता किसान के खेत से कोई मोटर चोरी करके नहीं लेकर जाता है, क्योंकि उसको मालूम है कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा जरूर हो जाएगा। वर्ष 2017 के पहले तो सरकार ही मोटर चोरी करवाती थी, वही लोग चोरी करवाते थे, चोर कोई दूसरा थोड़े था।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा

मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत के अंदर आया था और भारत में भी उन्होंने किसी राज्य को चुना, यूपी को चुना और कहा कि हम यूपी के यूथ को जापान में नौकरी देना चाहते हैं। वर्ष 2017 के पहले तो कोई नहीं आता था, कोई नहीं आता था। आज दुनिया आ रही है, जर्मनी, इजराइल आ रहा है।

प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर योगी ने कहा कि यूपी की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है हमारे 28 लाख टन चीनी उपलब्ध है, यानी सात महीने की चीनी हमारे पास है और हम 15 अक्टूबर से फिर चीनी मिल चालू करेंगे तो 90 लाख टन चीनी का उत्पादन कर लेंगे। यूपी केवल अपनी 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य रखता है।

यह भी पढ़ें-  कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्त युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी, लखनऊ में कार्यक्रम