विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 कृषि विभाग में 3572 नवनियुक्त युवाओं को आज नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी, लखनऊ में कार्यक्रम

Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:17 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में कृषि विभाग और मंडी परिषद के नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

सीएम योगी। (तस्वीर- फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कृषि विभाग और मंडी परिषद में नियुक्ति पाने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के लिए मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समोराह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

हाल ही में कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और मंडी परिषद में मंडी सचिवों के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है।

प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 3446 पदों और मंडी सचिव के 126 पदों पर चयन किया गया है। मुख्यमंत्री इन चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आयोजन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- इन्वेस्ट यूपी में अलग से बनाई जाएगी यामानाशी जापान डेस्क, निवेश और पर्यटन को लेकर सीएम योगी ने की बैठक