सीएम योगी ने लखनऊ के लोक भवन में 481 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- प्रगति में आएगी तेजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में विभिन्न विभागों के 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि योग्य युवाओं के व्यवस् ...और पढ़ें

सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन सभागार में विभिन्न विभागों के 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इन युवाओं को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित किया गया है।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के लिए चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र सीएम योगी ने प्रदान किए।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब योग्य और प्रतिभाशाली युवा किसी व्यवस्था का हिस्सा बनते हैं तो व्यवस्था में गति आती है। गति जितनी बेहतर होगी, प्रगति भी उतनी ही स्पष्ट दिखाई देगी।

सीएम योगी ने चयनित युवाओं से कहा, 'याद रखिए, दोनों का आपस में गहरा संबंध है। गति जितनी अच्छी होगी, प्रगति उतनी ही तीव्र दिखाई देगी।'
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव में योगी की वैचारिक हुंकार और भाजपा का ऐतिहासिक उभार