मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना फॉर्म, बोले- समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का आधार है जनगणना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण 'स्वगणना' का प्रपत्र भरा। उन्होंने 21 मई तक चलने वाली इस प्रक्रिया में प्रदेश के ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का डिजिटल प्रपत्र भरा। इस अवसर पर उन्होंने 21 मई तक चलने वाली डिजिटल स्वगणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों की हिस्सेदारी की अपील की।
मुख्यमंत्री ने स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की। सभी जानकारियों के कालम को पूर्ण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि यह देश की पहली पूरी तरह से डिजिटल जनगणना है।
क्या है इसका उद्देश्य?
इसका मुख्य उद्देश्य ‘हमारी जनगणना-हमारा विकास’ की भावना के साथ सटीक आंकड़े जुटाकर प्रदेश के विकास और कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना है। सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डिजिटल जनगणना के पहले चरण ‘स्वगणना’ का शुभारंभ किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनगणना सिर्फ जनसंख्या की गणना भर नहीं है बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का सशक्त आधार भी है। जनगणना 2027 यह सुनिश्चित करने का भी माध्यम है कि विकास की धारा में समाज का अंतिम व्यक्ति भी समान रूप से सहभागी बन सके।