Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के टेक्सटाइल क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, सीएम योगी आज लोकभवन में बुनकरों और कारीगरों को करेंगे सम्मानित

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:40 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में बुनकरों और कारीगरों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा भी की जाए ...और पढ़ें

    आज लोकभवन में बुनकरों व कारीगरों को सम्मानित करेंगे मुख्य्मंत्री।

    आज लोकभवन में बुनकरों व कारीगरों को सम्मानित करेंगे मुख्य्मंत्री।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बुनकरों व कारीगरों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में संत कबीर टेक्सटाइल पार्क स्थापना की घोषणा भी की जाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक देंगे।

    इसके अलावा हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार व तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क के स्थापना की घोषणा के साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

    कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, मेयर सुषमा खर्कवाल के साथ ही स्थानीय विधायक शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- 'धार्मिक आयोजनों में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं', सीएम योगी के निर्देश- अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई