Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के आवास पहुंचे सीएम योगी, पत‍ि प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:59 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीएम योगी ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि।

    2. प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन।

    3. फेफड़ों में खून के थक्के से कार्डियक अरेस्ट।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। प्रतीक यादव 38 साल के थे।

    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने एक्‍स पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पति श्री प्रतीक यादव जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।''

    प्रतीक ने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। केजीएमयू में डॉक्टरों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया। प्रतीक यादव की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे मौत हुई।

    आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है।

    डॉक्टर के अनुसार, पल्मोनरी एम्बोलिज्म का खतरा हाई  बीपी, हाई शुगर, कैंसर, धूमपान करने, मोटापा एवं ट्रामा के मरीजों को होता है। इसे शरीर का दूसरा दिल भी कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: लव मैर‍िज से तलाक की पोस्ट तक, सुर्खियों में रहा अपर्णा-प्रतीक का रिश्ता

    खबरें और भी