सीएम योगी आज 481 चयनित युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, लखनऊ के लोक भवन सभागार में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोक भवन सभागार में 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इनमें आयुष, व्यावसायिक शिक्षा और दिव्यांगजन सशक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आज 481 चयनित युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लोक भवन सभागार में विभिन्न विभागों के 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इन युवाओं को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित किया गया है।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के लिए चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा विभाग के चयनित 272 अनुदेशकों को भी नियुक्ति पत्र मिलेंगे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सात नर्स, हास्टल वार्डन और कंपाउंडर को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर नाव हादसे पर सीएम योगी ने दिए सख्त जांच के आदेश, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी