1.89 करोड़ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा दीपावली का तोहफा, CM योगी ट्रांसफर करेंगे 1500 करोड़ की सब्सिडी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा देंगे।
-1776358794131-1793639516048_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली का तोहफा।
सीएम योगी 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे।
मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा परिवारों को।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों को दीपावली पर निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी में RPF और RPSF ग्रुप 'सी' के जवानों को मिलेगा दीपावली गिफ्ट, 30 दिन के बोनस का एलान