विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'200 सीट हक है हमारा...', चुनाव से पहले लखनऊ में लगे कांग्रेस के बैनर; अखिलेश के सामने पेश की दावेदारी

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 12:17 PM (IST)

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने यूपी की राजनीति में सीट बंटवारे की चर्चा तेज कर ...और पढ़ें

200 सीट हक है हमारा लिखकर लगी होर्डिंग। फोटो- वीडियो ग्रैब

200 सीट हक है हमारा लिखकर लगी होर्डिंग। फोटो- वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगा पोस्टर।

  2. पोस्टर पर '200 सीट हक हमारा' का नारा।

  3. 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट दावेदारी।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने यूपी की सियासत में सीट बंटवारे की चर्चा तेज कर दी है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है- '200 सीट हक हमारा।' इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से सपा के सामने 200 सीटों की दावेदारी की चर्चा है। 403 सीटों वाली विधानसभा में इतनी सीटों की मांग गठबंधन के भीतर कांग्रेस की भूमिका को लेकर अहम सवाल खड़े करती है।

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में 37 और कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं। अब देखना होगा कि सीट बंटवारे की बातचीत में अखिलेश यादव और कांग्रेस के बीच क्या सहमति बनती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ कोर्ट के पास अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, विरोध में सड़क पर बैठे वकील

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीत भारत लौटे IAS सुहास एलवाई, लखनऊ एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत