विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीत भारत लौटे IAS सुहास एलवाई, लखनऊ एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:10 AM (IST)

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई लखनऊ लौटे।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शटलर सुहास एलवाइ का भव्य स्वागत

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शटलर सुहास एलवाइ का भव्य स्वागत

HighLights

  1. आईएएस सुहास एलवाई एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर लौटे।

  2. लखनऊ एयरपोर्ट पर टर्मिनल टीम और अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

  3. उन्होंने पुरुष एकल एसएल-4 बैडमिंटन स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाइ शनिवार को कांस्य पदक के साथ लखनऊ लौटने परचौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

टर्मिनल टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीआरडी जवानों ने विशेष बैंड की धुन बजाकर उनका अभिनंदन किया।

जापान में खेली गई एशियाई पैरा गेम्स की पुरुष एकल एसएल-4 बैडमिंटन स्पर्धा में सुहास एलवाइ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक देश के नाम किया।

उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी सुहास एलवाइ ने इससे पहले टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किए थे।

पैरालंपिक के इन दो रजत पदकों के बाद एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल कौशल का एक बार फिर लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़ें- दम्माम लखनऊ सीधी उड़ान बंद, कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 1.54 लाख पहुंचा