विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election: सपा और बसपा का दलित प्रेम दिखावा : भाजपा

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:38 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा कि सपा-बसपा का दलित प्रेम दिखावा है जबकि भाजपा दलितों और किसानों के उत्थान में लगी है। साथ में देखें भाजपा उम्मीदवारों की सूची।

UP Election: सपा और बसपा का दलित प्रेम दिखावा : भाजपा
UP Election: सपा और बसपा का दलित प्रेम दिखावा : भाजपा

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा का दलित प्रेम दिखावा है। केशव ने कहा कि भाजपा दलितों, गरीबों, किसानों और आम नागरिकों के उत्थान के लिए लगी है। केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद समेत तमाम विपक्षी दल सूबे की सत्ता में लंबे समय से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भागीदार रहे हैं। इन दलों की सरकारों की पहचान कुशासन, भाई-भतीजावाद, अमीर-गरीब में भेदभाव, अपराधियों को संरक्षण और खराब कानून-व्यवस्था वाली रही हैं। जनता विकास व सुशासन चाहती है, इसलिए प्रदेश में परिवर्तन कर जनता के हित में विपक्षी दलों की साजिश नाकाम करेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी। उल्लेखनीय है कि आज जारी भाजपा उम्मीदवारों की सूची में भी दलितों की संख्या अच्छी खासी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा की पहली सूची में भारी पड़े बाहरी, विरोध में आत्मदाह की चेतावनी

सपा विधायक समेत कई भाजपा में शामिल

केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में सपा, बसपा और कांग्रेस समेत कई दलों के प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसपा के पूर्व सांसद आरके पटेल, भगवंत नगर के सपा विधायक कुलदीप सेंगर, कानपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा, प्रतापगढ़ के रामपुर से पूर्व बसपा प्रत्याशी सुनील सिंह पटेल ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और केशव मौर्य के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा परिवार में इन सदस्यों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय

भाजपा ने की बेबुनियाद आरोप की निंदा

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने आइटी विभाग के प्रदेश प्रमुख संजय राय के ऊपर राजनीतिक द्वेषवश कुछ लोगों द्वारा ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया के जरिये तथ्यहीन और बेबुनियाद आरोप लगाने पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसकी गहरी निंदा करती है। पाठक ने कहा कि संजय राय की देखरेख में भाजपा सोशल मीडिया में प्रभावी रूप से काम कर रही है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के अन्य राजनीतिक दलों में विद्वेष की भावना होना स्वाभाविक है। पाठक ने बताया कि संजय राय के विरुद्ध साजिश करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पार्टी ऑफिस के बाहर भिड़े मुलायम-अखिलेश समर्थक

भाजपा उम्मीदवारों की सूची

क्रम - विधानसभा क्षेत्र - उम्मीदवार

1. बेहट - महावीर राणा

2. नकुड़ - धर्म सिंह सैनी

3. सहारनपुर नगर - राजीव गुंबर

4. सहारनपुर - मनोज चौधरी

5. देवबंद - बृजेश सिंह

6. रामपुर मनिहारन सु. -देवेन्द्र निम

7. गंगोह - प्रदीप चौधरी

8. थाना भवन - सुरेश राणा

9. शामली - तेजेन्द्र निर्वाल

10. बुढ़ाना - उमेश मलिक

11. चरथावल - विजय कश्यप

12. पुरकारी सु. - प्रमोद ऊंटवाल

13. मुजफ्फरनगर - कपिलदेव अग्रवाल

14. खतौली - विक्रम सैनी

15. मीरापुर - अवतार सिंह भड़ाना

16. नजीबाबाद - राजीव अग्रवाल

17. नगीना सु. - ओमवती

18. धामपुर - अशोक राणा

19. नहटौर सु - ओम कुमार

20. बिजनौर - शुचि मौसम चौधरी

21. चांदपुर - कमलेश सैनी

22. नूरपुर - लोकेन्द्र सिंह चौहान

23. कांठ - राजेश कुमार चुन्नू

24. ठाकुरद्वारा - राजपाल सिंह चौहान

25. मुरादाबाद ग्रामीण - हरिओम शर्मा

26. मुरादाबाद नगर - रितेश गुप्ता

27. कुंदरकी - रामवीर सिंह

28. बिलारी - सुरेश सैनी

29. चंदौसी सु. - गुलाब देवी

30. असमौली - नरेंद्र सिंह

31. संभल - डॉ. अरविंद गुप्ता

32. स्वार - लक्ष्मी सैनी

33. चमरौवा - मोहन लोधी

34. विलासपुर - बलदेव अलख

35. रामपुर - शिवबहादुर सक्सेना

36. मिलख सु- राजबाला

37. धनौरा सु - राजीव तरारा

38. नौगांव सादात - चेतन चौहान

39. अमरोहा - डॉ. केएस सैनी

40. हसनपुर - चंद्रपाल खडगवंशी

41. सिवालखास - जितेन्द्र सतवई

42. सरधना - संगीत सोम

43. हस्तिनापुर सु- दिनेश खटिक

44. किठौर - सत्यवीर त्यागी

45. मेरठ - लक्ष्मीकांत वाजपेयी

46. मेरठ दक्षिण - सोमेन्द्र तोमर

47. छपरौली - सत्येन्द्र तगाना

48. बड़ौत - केपी मलिक

49. बागपत - योगेश धामा

50. लोनी - नंदकिशोर खटाना

51. मुरादनगर - अजीतपाल त्यागी

52. गाजियाबाद - अतुल गर्ग

53. मोदीनगर - डॉ. मंजू सिवाच

54. धौलाना - रमेश तोमर

55. हापुड़ सु- विजयपाल आढ़ती

56. गढ़मुक्तेश्वर - कमल मलिक

57. दादरी - तेजपाल नागर

58. जेवर - धीरेन्द्र सिंह

59. सिकंदराबाद - विमला सोलंकी

60. बुलंदशहर - वीरेन्द्र सिंह सिरोही

61. स्याना - देवेन्द्र सिंह लोधी

62. अनूपशहर - संजय शर्मा

63. शिकारपुर - अनिल शर्मा

64. खुर्जा सु- विजेन्द्र खटिक

65. खैर सु - अनूप बाल्मिकी

66. बरौली - दलवीर सिंह

67. अतरौली - संदीप सिंह

68. छर्रा - रवीन्द्र पाल

69. कोल - अनिल पाराशर

70. अलीगढ़ - संजीव राजा

71. इगलास सु - राजवीर दिलेर

72. हाथरस सु - हरिशंकर माहौर

73. सादाबाद - परी चौधरी

74. सिकंदराराव - वीरेन्द्र राना

75. छाता - लक्ष्मीनारायण चौधरी

76. मांट - संजय शर्मा

77. गोवद्र्धन - कारिंदा सिंह

78. मथुरा - श्रीकांत शर्मा

79. बलदेव सु - पूरन प्रकाश

80. एत्मादपुर - रामप्रताप चौहान

81. आगरा कैंट सु - डॉ. जीएस धर्मेश

82. आगरा दक्षिण - योगेन्द्र उपाध्याय

83. आगरा उत्तर - जगन प्रसाद गर्ग

84. आगरा ग्रामीण - हेमलता दिवाकर

85. फतेहपुर सीकरी - उदयभान सिंह

86. खैरागढ़ - महेश गोयल

87. फतेहाबाद - जितेन्द्र वर्मा

88. बाह - रानी पक्षालिका सिंह

89. टुंडला सु - एसपी बघेल

90. जसराना - रामगोपाल पप्पू

91. फीरोजाबाद - मनीष असीजा

92. शिकोहाबाद - डॉ. मुकेश वर्मा

93. सिरसागंज - जयवीर सिंह

94. कासगंज - देवेन्द्र सिंह लोधी

95. अमापुर - देवेन्द्र प्रताप सिंह

96. पटियाली - ममतेश शाक्य

97. अलीगंज - सत्यपाल सिंह राठौर

98. एटा - विपिन वर्मा डेविड

99. मारहरा - वीरेन्द्र वर्मा

100. जलेसर सु - संजीव दिवाकर

101. गुन्नौर - अजीत राजू यादव

102. बिसौली सु- कुशाग्र सागर

103. बदायूं - महेश गुप्ता

104. शेखूपुर - धर्मेन्द्र शाक्य

105. बहेड़ी - छत्रपाल गंगवार

106. मीरगंज - डा. डीसी वर्मा

107. भोजीपुर - बहोरनलाल मौर्य

108. नवाबगंज - केसर सिंह

109. फरीदपुर सु- श्यामबिहारी

110. बिरथीचैनपुर - राजेश कुमार मिश्रा

111. बरेली - डॉ. अरुण सक्सेना

112. बरेली कैंट - राजेश अग्रवाल

113. आंवला - धर्मपाल सिंह

114. पीलीभीत - संजय गंगवार

115. बरखेरा - किशनलाल राजपूत

116. पूरनपुर सु - बाबूराम पासवान

117. बीसलपुर - रामशरण वर्मा

118. कटरा - वीर विक्रम सिंह

119. जलालाबाद - मनोज कश्यप

120. तिलहर - रोशन लाल वर्मा

121. पुवायां सु - चेतराम पासी

122. शाहजहांपुर - सुरेश खन्ना

123. ददरौल - मानवेन्द्र सिंह

124्. पलिया - रोमी साहनी

125. निघासन - रामकुमार वर्मा

126. गोला गोकर्णनाथ - अरविन्द गिरी

127. श्रीनगर सु - मंजू त्यागी

128. धौरहरा - बाला प्रसाद अवस्थी

129. लखीमपुर - योगेश वर्मा

130. कस्ता सु - सौरभ सिंह सोनू

131. मोहम्मदी - लोकेन्द्र प्रताप सिंह

132. उन्नाव - पंकज गुप्ता

133. गोविंदनगर - सत्यदेव पचौरी

134. आर्यनगर - सलिल विश्नोई

135. कानपुर कैंट - रघुनंदन भदौरिया

136. महराजपुर - सतीश महाना

137. झांसी नगर - रवि शर्मा

138. फतेहपुर - विक्रम सिंह

139. खागा सु - कृष्णा पासवान

140. रुदौली - रामचंद्र यादव

141. कैसरगंज - मुकुट बिहारी वर्मा

142. कटरा बाजार - बावन सिंह

143. बांसी - जयप्रताप सिंह

144. गोरखपुर शहर - डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल

145. खजनी सु - संत प्रसाद

146. फाजिलनगर - गंगा सिंह कुशवाहा

147. देवरिया - जनमेजय सिंह

148. फेफना - उपेन्द्र तिवारी

149. मुंगरा बादशाहपुर - सीमा द्विवेदी

---

यह भी पढ़ें: 'साइकिल' जीतने के बाद पिता मुलायम से आशीर्वाद लेने पहुंचे अखिलेश यादव