Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने कहा- 'नागिरकों की सुरक्षा पहला काम'

    Updated: Wed, 07 May 2025 10:37 AM (IST)

    Operation Sindoor Updates पहलगाम नरंसहार के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक की। भारतीय सेना की इस कार ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार। जागरण
    उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार। जागरण

    HighLights

    1. डीजीपी ने फील्ड इकाइयों के अधिकारियों को दिया सतर्कता का निर्देश
    2. प्रमुख प्रतिष्ठानों के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बरती जाएगी पूरी सावधानी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। Operation Sindoor: भारतीय सेना के पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं। आंतरिक सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पूरी सावधानी बरतने को कहा है।

    घुसपैठियों को लेकर चल रही जांच को आगे बढ़ाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है। डीजीपी का कहना है कि पुलिस पूरी तरह सतर्क व संसाधनों से लैस है। डीजीपी ने पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को केंद्रीय बलों से समन्वय बनाकर चेकिंग बढ़ाने व प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा-व्यवस्था और मजबूत किए जाने का निर्देश भी दिया है।

    नेपाल सीमा से सटे जिलों में एसएसबी के सहयोग से चेकिंग बढ़ाने के साथ ही नेपाल के रास्ते आने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। जम्मू-कश्मीर में हुए अातंकी हमले के बाद ही प्रदेश में बांग्लादेशी व रोहिंग्या के विरुद्ध भी अभियान के तहत जांच तेज करने का निर्देश दिया गया था।

    इसे भी पढ़ें- Mock Drill In UP Live Updates: उत्तर प्रदेश में युद्ध की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल जारी, पढ़ें लाइव अपडेट्स

    प्रदेश में बड़ी संख्या में घुसपैठिये अलग-अलग जिलों में रह रहे हैं। इनकी छानबीन भी तेज की गई है। सिंडीकेट के तहत घुसपैठियों को विदेशी फंडिंग के तथ्य भी सामने आ चुके हैं। घुसपैठियों के विभिन्न आतंकी संगठनों व आइएसआइ के स्लीपिंग माड्यूल होने का भी संदेह है। खुफिया विभाग व मिलेट्री इंटेलीजेंस भी इसे लेकर सतर्क है और छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी के लिए कही ये बातें

    सूत्रों का कहना है कि लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, रामपुर, मेरठ, संभल, गाजियाबाद समेत अन्य संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। एटीएस व एसटीएफ को पूर्व में सक्रिय रहे संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।