Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए डिप्लोमा इंजीनियर, 1000 विस्थापित परिवारों को बनाकर देंगे मकान

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:14 PM (IST)

    आल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। असम में बाढ़ से मची तबाही से परेशान लोगों की मदद में आल इंडिया फेडरेशन आफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के लगभग चार लाख डिप्लोमा इंजीनियर आगे आए हैं।

    फेडरेशन प्रभावित क्षेत्रों में एक हजार विस्थापित परिवारों को दो कमरे का मकान बनाकर देने का निर्णय किया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडी द्विवेदी ने बताया कि वह असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।

    द्विवेदी ने देशभर के डिप्लोमा इंजीनियरों से इस कार्य में सहयोग की अपील करते हुए बताया कि असम फेडरेशन द्वारा पीड़ित परिवारों को खाने पीने की वस्तुएं, कपड़े, बिस्तर, दवाएं आदि दिए जा रहे हैं।

    उत्तर प्रदेश के डिप्लोमा इंजीनियरों ने 10 लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।

    यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में पूर्ण केंद्रीय सहायता का आश्वासन, जेपी नड्डा ने किया दौरा