लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित डॉक्टर गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर अस्पताल सील
Lucknow News: आरोपित डॉ सीतापुर के ग्राम रजनापुर थाना तंबौर का रहने वाला है और बीकेटी क्षेत्र में निजी तेजस अस्पताल संचालित करता था। ...और पढ़ें

आरोपित डॉक्टर विजय कुमार गिरि- तेजस अस्पताल
HighLights
एसीएमओ प्रशासन डॉ बीएन यादव व सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी सिंह ने अस्पताल में लगवाया ताला
डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित और डिग्री जब्त करने की कार्रवाई प्रारंभ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इलाज कराने आई कक्षा 12 की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित तेजस अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार गिरि के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। बक्शी का तालाब क्षेत्र के तेजस अस्पताल में गुरुवार को छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले डॉक्टर विजय कुमार गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तबीयत खराब होने के बाद छात्रा को 18 मई को तेजस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राइवेट अस्पताल के इस डॉक्टर पर इलाज के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद एसीएमओ प्रशासन एसीएमओ प्रशासन डॉ बीएन यादव व सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी सिंह ने उसके तेजस अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही उसके लाइसेंस को निलंबित करने और डिग्री जप्त करने की कारवाई शुरू कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया अस्पताल का लाइसेंस रद किया जायेगा। डॉक्टर की डिग्री की जब्त की जाएगी। उनके विभाग ने कारवाई शुरू कर दी है।
बीकेटी थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गुरुवार को निजी अस्पताल के डॉक्टर विजय कुमार गिरि ने ओटी में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के स्वजन की सूचना पर बीकेटी पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया पीड़ित के आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण और उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी तलाशी के दौरान दो हजार रुपये आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपित डॉ सीतापुर के ग्राम रजनापुर थाना तंबौर का रहने वाला है और बीकेटी क्षेत्र में निजी तेजस अस्पताल संचालित करता था।
खबरें और भी
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) ट्विंकल जैन ने बताया कि शिकायत के अनुसार डॉक्टर ने कथित तौर पर इलाज के दौरान मरीज को अकेले ऑपरेशन थिएटर में बुलाया और महिला स्टाफ तथा पीड़िता के पिता को बाहर भेज दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन लगाया और यौन उत्पीड़न किया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंजेक्शन का असर खत्म होने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ क्या हुआ था, जिसके बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि तेजस अस्पताल को सील करने और आरोपी डॉक्टर विजय गिरी का मेडिकल लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आयुर्वेद विभाग को डॉक्टर की आयुर्वेदिक मेडिकल डिग्री जब्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह भविष्य में किसी भी तरह की मेडिकल जिम्मेदारी न निभा सके।