Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dog Lovers हो जाएं सावधान! बिना लाइसेंस सड़क पर टहलाने पर कुत्ता हुआ जब्त; शुरू हो गया है अभियान

    By Govind MishraEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 31 Aug 2024 07:11 PM (IST)

    लखनऊ में लाइसेंस बगैर कुत्ता टहलाने वालों के खिलाफ सख्ती नगर निगम ने जुर्माना वसूला। शनिवार को जानकीपुरम और पुरनिया क्षेत्र में अभियान चलाकर जांच की ग ...और पढ़ें

    बिना लाइसेंस सड़क पर टहलाने पर कुत्ता हुआ जब्त - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    बिना लाइसेंस सड़क पर टहलाने पर कुत्ता हुआ जब्त - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की टीम ने चलाया अभियान
    2. लाइसेंस की व्यवस्था भी है, बावजूद इसके लोग ध्यान नहीं दे रहे

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लाइसेंस लिए बगैर कुत्तों को सड़क पर टहलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। नगर निगम पशु कल्याण विभाग की टीम ने शनिवार को जानकीपुरम और पुरनिया क्षेत्र में अभियान चलाकर जांच की। इस दौरान कई लोग लाइसेंस बगैर कुत्ते को टहलाते मिले। टीम ने रोका तो कुछ ने जुर्माना भर दिया तो कुछ अधिकारियों से बहस करने लगे। टीम ने कुत्ते को जब्त कर लिया और बाद में जुर्माना भरने के बाद उसे छोड़ा।

    बता दें कि शहर में आए दिन कुत्तों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं। कई बार लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। नगर निगम ने कुत्ता पालने वालों के लिए नियम बनाए हैं। लाइसेंस की व्यवस्था भी है, बावजूद इसके लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे।

    शनिवार को नगर निगम पशु कल्याण विभाग का डाग लाइसेंस चेकिंग अभियान प्रवर्तन दल और डाग कैचिंग स्क्वायड के साथ पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन तीन के पुरनिया चौराहा और जानकीपुरम क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकली।

    इस दौरान बिना लाइसेंस के कुत्ता टहलाते पकड़े गए लोगों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई लोगों ने जब अभियान चलता देखा तो वे कुत्ते को लेकर भाग गए। इसके अलावा टीम ने कई लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपने कुत्ते का लाइसेंस और टीकाकरण प्रमाण पत्र भी दिखवाया।

    खबरें और भी

    जुर्माने की व्यवस्था

    लाइसेंस न देने की दशा में पांच हजार रुपये रुपये तक जुर्माना का प्रविधान है और लाइसेंस न बनवाने की दशा में श्वान को जब्त भी किया जा सकता है। वर्ष 2024-25 में अभी तक मात्र 2306 लाइसेंस बने हैं जबकि 2023-24 में 5600 तथा 2022-23 में 8200 लाइसेंस बने थे।

    ऐसे बनवा सकते हैं लाइसेंस

    लाइसेंस पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग और नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में बनवाये जा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    • जयंत सिंह -9511156792
    • अफसर अली 9721095021

    ये भी पढ़ें - 

    यूपी में किसानों मिलेंगे 80 हजार तक, स्वदेशी गाय पालने पर 40% अनुदान दे रही सरकार