बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से लखनऊ आ रही थीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जौनपुर में मालगाड़ी का इंजन हो गया फेल
Indian Railways: बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12237/12238) का वाराणसी जंक्शन से रवाना होने का समय दोपहर 12:40 बजे है, लेकिन बुधवार को ट्रे ...और पढ़ें
HighLights
वाराणसी से 22 मिनट विलंब से लखनऊ के लिए रवाना हुई ट्रेन
जौनपुर में राज्यपाल की ट्रेन को 35 मिनट तक रोका गया
प्रदेश में इन दिनों ट्रेन से ही यात्रा कर रही हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान के सख्ती से पालन कर रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन दिनों लखनऊ से प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रही हैं। राज्यपाल बुधवार को वाराणसी से लखनऊ आने के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस में सवार हुईं, लेकिन वाराणसी में ही ट्रेन विलंबित हो गई, क्योंकि जौनपुर में एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया।
बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 12237/12238) वाराणसी जंक्शन से जम्मू-कश्मीर के जम्मू तवी के बीच प्रतिदिन चलती है। ट्रेन का वाराणसी जंक्शन से रवाना होने का समय दोपहर 12:40 बजे है, लेकिन बुधवार को ट्रेन एक बजकर दो मिनट पर वाराणसी से रवाना हुई।
बताया जा रहा है कि जौनपुर में एक मालगाड़ी का का इंजन फेल होने के कारण ट्रेन वाराणसी में ट्रेन को विलंबित किया गया। ट्रेन के जौनपुर पहुंचने तक मामला पटरी पर नहीं आया और यहां के जौनपुर सिटी स्टेशन पर भी राज्यपाल की ट्रेन 35 मिनट तक खड़ी रही। यह ट्रेन वाराणसी से छूटने के बाद जौनपुर सिटी व सुलतानपुर जंक्शन के बाद लखनऊ के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रुकती है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को लेकर कैंट स्टेशन से देर में रवाना हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस लाइन क्लीयर होने की प्रतीक्षा में जौनपुर सिटी स्टेशन पर 35 मिनट खड़ी रही। इससे सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। पूरे ट्रेन को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था।
खबरें और भी
वाराणसी-जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ रेल खंड पर बुधवार दोपहर बख्शा व सरायहरखू स्टेशनों के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया। इस वजह से वाराणसी- जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को जौनपुर सिटी स्टेशन पर दोपहर दो बजे रोक दिया गया। इस गाड़ी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यात्रा कर रही थीं।
इस गाड़ी का सिटी स्टेशन पर दो मिनट का स्टापेज है। ट्रेन रुकते ही जीआरपी, आरपीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गाड़ी को अपने घेरे में ले लिया। रेलवे प्रशासन ने दूसरा इंजन मंगाकर मालगाड़ी में लगाकर उसे आगे बढ़ाया। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे बेगमपुरा को रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन लगभग 35 मिनट तक जौनपुर सिटी स्टेशन पर खड़ी रही।
राज्यपाल सोमवार को वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय जौनपुर के दीक्षा समारोह के लिए सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से ही जौनपुर आई थीं। वहां से कार से वाराणसी आईं और मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षा समारोह में शामिल हुईं। बुधवार सुबह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह की अध्यक्षता की। दोपहर में उन्हें कार से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के लिए बलिया जाना था, लेकिन अस्वस्थता के कारण उन्होंने लखनऊ लौटने का निर्णय लिया।
इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से जौनपुर पहुंचीं और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षा समारोह में 83 मेधावियों को पदक और 339 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का आगमन निर्धारित समय 10:38 बजे था, लेकिन यह चार मिनट की देरी से 10:42 बजे पहुंची।