सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी करने पर सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज
Samajwadi Party Leader: आईपी सिंह ने पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को लेकर भी विवादित ट्वीट किए जिसके बाद पार्टी ने उनको निष्कासित करने का फैसला ले लिया था ...और पढ़ें

आईपी सिंह को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया।
HighLights
मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर एक पोस्ट किया आपत्तिजनक डांस वीडियो
भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं आईपी सिंह
जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आईपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज की किया गया है। हजरतगंज कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आईपी सिंह के खिलाफ गंभीर धारा लगाई गई है।
पुलिस के अनुसार, नरही निवासी धर्म सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आईपी सिंह ने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल से मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर एक आपत्तिजनक डांस वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। जिसे एडिट करके पोस्ट किया गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की सामग्री से न केवल उनकी, बल्कि प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही इससे समाज में अशांति, घृणा और शत्रुता फैलने की आशंका भी जताई गई है। तहरीर के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
हजरतगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 196, 299, 352, 353, 356 और 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो की सत्यता भी परखी जाएगी।
खबरें और भी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'डकैत' बताने पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ केस हुआ है। शिकायतकर्ता ने आईपी सिंह पर सरकार की छवि धूमिल करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक एआई वीडियो शेयर किया।
यह एआई वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ को 'रहमान डकैत' के रूप में डांस करते हुए दिखाया गया। सपा नेता ने पोस्ट में लिखा कि नौ वर्षो में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत।" इसके बाद धर्म सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सपा नेता के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा कि निराधार तथ्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट फोटो के साथ वायरल किया जा रहा है। यह कृत्य जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल किए जाने व विभिन्न वर्गों की जातियों के विरुद्ध द्वेष भावना उत्पन्न किए जाने, सौहार्द बिगाडने और शांतिभंग करने आदि के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाला गया है।
ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को देखकर मेरी और उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों के बीच अशांति, घृणा व शत्रुता उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
यह भी पढ़ें- यूपी में विकसित होंगे बुनकर क्लस्टर, डिजाइन से लेकर ब्रांडिंग-पैकेजिंग तक की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी
इसके साथ ही पोस्ट में ऐसे आरोप भी लिखे गए, जिन्हें शिकायतकर्ता ने निराधार और भ्रामक बताया है। तहरीर में कहा गया कि इस पोस्ट के जरिए सरकार की छवि धूमिल करने, समाज में विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया। हजरतगंज पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- अखिलेश का तंज- BJP के लिए AI का मतलब 'Income ki Aamdani', ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा ने 2019 में आजमगढ़ निवासी आईपी सिंह को पार्टी से बाहर किया गया था। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा था। आईपी सिंह को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है।
9 वर्षो में PDA वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत... pic.twitter.com/KqJQGiBWX9
— I.P. Singh (@IPSinghSp) April 8, 2026