Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश का तंज- BJP के लिए AI का मतलब 'Income ki Aamdani', ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 11:51 AM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर ट्रैफिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भाजपा सरकार AI का उपयोग वसूली के लिए कर रही।

    2. ट्रैफिक पुलिस चालान से पैसा कमाने पर केंद्रित।

    3. डिजिटल भुगतान से भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्रैफिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार तकनीक और एआई (AI) का इस्तेमाल जनसुविधा के बजाय वसूली के नए रास्ते खोजने के लिए कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लिए AI का असली मतलब 'Income ka Aamdani' (आय की आमदनी) बन गया है।

    अखिलेश ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कई कारण होते हैं, जिनमें सड़क की स्थिति, सड़क की चौड़ाई, सिग्नल की स्थिति जैसे कई कारण होते हैं। मगर सबसे बड़ा कारक सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति है।

    कहा कि पैसा कमाने के लिए बनी भाजपा सरकार कभी नहीं चाहती कि जनता यातायात नियमों का पालन करे, इसलिए आपको चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं मिलेगी। इसके बजाय, वे चौराहों से परे किसी मोड़ पर छुपकर लोगों के यातायात नियम तोड़ने का इंतजार करते हैं, ताकि वे चालान के माध्यम से जुर्माना वसूलने और अपने "उच्च-अधिकारियों" द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दबाव बना सकें।

    यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले- कानपुर की पहचान लौटाएंगे, लाल इमली मिल दोबारा चालू कराने का वादा

    अखिलेश ने कहा कि अब डिजिटल पेमेंट के जरिए किसी दूसरे के खाते में रंगदारी और वसूली का चलन शुरू हो गया है, जिससे रंगे हाथ पकड़े जाने का डर भी खत्म हो गया है। जहां तक सीसीटीवी की बात है तो इसकी रिकॉर्डिंग तभी सामने आती है, जब सरकार किसी को फंसाना चाहती है। अन्यथा, "तकनीकी खराबी" का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया जाता है।

    'भाजपा शैली के भ्रष्टाचार से तंग आकर जनता इस बार इस "भाजपा लाइसेंस" को हमेशा के लिए रद कर देगी।'

    'भाजपा हटेगी तो ही गाड़ी आगे बढ़ेगी।'

    यह भी पढ़ें- कानपुर देहात पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- महंगाई, नफरत के बुरे दिन जाने वाले हैं

    यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाना महज दिखावा, हार के डर से लिया फैसला

    खबरें और भी