Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजाबाद में तैनात आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:58 PM (IST)

    फिरोजाबाद में तैनात आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज।

    2. विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया।

    3. जांच में 31.18 लाख की अतिरिक्त संपत्ति मिली।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने फिरोजाबाद में तैनात आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

    विजिलेंस सेक्टर आगरा थाने में बुधवार को आरोपित आबकारी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(1)(b) एवं 13(2) के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

    विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार ने छह मई 2024 को आरोपित आबकारी अधिकारी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति और खर्च की शिकायतों की खुली जांच के आदेश दिए थे।

    विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अवधि के दौरान आरोपित की वैध स्रोतों से कुल आय लगभग 1.60 करोड़ रुपये पाई गई, जबकि संपत्ति अर्जन और अन्य मदों पर उन्होंने करीब 1.91 करोड़ रुपये खर्च किए। विजिलेंस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि आबकारी निरीक्षक ने करीब 31.18 लाख की संपत्ति और अतिरिक्त खर्च किया है।

    इस संदर्भ में आरोपित ने जवाब मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न दे पाने में आरोपित के विरुद्ध विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित अधिकारी वर्तमान में फिरोजाबाद जिले में आबकारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं और मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं।

    यह भी पढ़ें- 'भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पताल-बिजली व्यवस्था पर रखें विशेष निगरानी' लू के खतरे के बीच CM योगी ने व‍िभागों को किया अलर्ट

    फिरोजाबाद में तैनात आबकारी निरीक्षक कौशल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।