विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी से मिले मिले फ्लिपकार्ट के CEO, बैठक में MSME-ODOP और AI सक्षम यूपी बनाने पर हुई बातचीत

Published: Wed, 05 Aug 2026 12:10 PM (IST)

फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश को एआई-सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश की एआइ आधारित विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहता है। हम एआइ-सक्षम उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे। कहा कि फ्लिपकार्ट पिछले 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश में कारोबार कर रहा है और इस दौरान राज्य में ईज आफ डूइंग बिजनेस, ग्राहकों की संख्या तथा विक्रेताओं के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिली है।

कल्याण कृष्णमूर्ति ने साझेदारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उत्तर प्रदेश में टेक्नोलाजी और एआई पर जोर देते हुए कृष्णमूर्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास व निवेश की अपार संभावनाएं हैं। योगी ने यूपी में एमएसएमई को और प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा की।

कहा कि फ्लिपकार्ट भारत में एमएसएमई के लिए सबसे बड़े प्लेटफॉर्मों में से एक है, जहां पांच लाख से अधिक एमएसएमई कारोबार कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश से भी है। मुख्यमंत्री ने यूपी से और अधिक इकाइयों को जोड़ने पर बल दिया है।

यह भी पढ़ें- अब सचिव स्तर के IAS अधिकारी ही बन सकेंगे भूतत्व व खनिकर्म निदेशक, योगी कैबिनेट का फैसला