लखनऊ में 24 घंटे बाद भी बंद है किसान पथ की एक लेन, दूसरे टैंकर में खाली करके भेजा गया फार्मेलिन
लखनऊ के किसान पथ पर फार्मेलिन टैंकर पलटने के 24 घंटे बाद भी एक लेन बंद है, रसायन को दूसरे ...और पढ़ें
-1793115771524_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
किसान पथ पर फार्मेलिन टैंकर पलटने से रिसाव।
24 घंटे बाद भी एक लेन पर यातायात बंद।
स्थानीय लोगों को आंखों में जलन, अजीब गंध।
संवाद सहयोगी, बीकेटी। किसान पथ पर फार्मेलिन रसायन से भरे टैंकर के पलटने के 24 घंटे बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। रसायन को दूसरे टैंकर में भरकर भेज दिया गया है। सड़क पर फैले रसायन का असर कम करने के लिए मिट्टी डाली गई है। एहतियात के तौर पर किसान पथ की एक लेन पर यातायात बंद रखा गया।
फार्मेलिन रसायन से भरे टैंकर के पलटने की सूचना पहुंची अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम ने पहले रसायन का रिसाव रोका। उसके बाद रसायन के फैलाव को रोकने के लिए मिट्टी डाली। बाद में उस मिट्टी को बगल की खाईं में डाला। उसके ऊपर चार डंपर मिट्टी डाला, ताकि रसायन गैस बनकर हवा में न उड़ने पाए।
रात करीब ढाई बजे दूसरा टैंकर आया। उसमें पलटने हुए टैंकर से रसायन भरा गया। इसके बाद टैंकर को क्रेन से हटाया गया। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार देर रात तक घटना स्थल वाली लेन को बंद रखा गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि रसायन को दूसरे टैंकर में खाली करके स्थिति संभाली गई।
मामपुर बाना निवासी गोकरन सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को वह खेत में थे। अचानक अजीब सी गंध आने लगी। आंख से आंसू निकलने लगे। घर पहुंचकर मुंह धुला और खिड़की-दरवाजा बंद करके कमरे में बैठा तो राहत मिली। भैंसामऊ निवासी राजेश पाल ने बताया वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में कुछ अजीब लगने लगा और आंख से आंसू निकलने लगे। जी मचलाने लगा।
गाजीपुर निवासी वजीर अली ने बताया रसायन का प्रभाव उनके गांव तक महसूस किया गया। लोगों को आंखों में जलन होने लगी थी। बीकेटी थाने के निकट इस्पात के व्यापारी सोनू सिंह की दुकान है। उन्होंने बताया रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास अचानक आखों में जलन होने लगी और तेज गंध से उलझन होने लगी। आंखों पर पानी के छींटे मारने पर राहत महसूस हुई।
अलर्ट मोड पर था अस्पताल
राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विजय कुमार शर्मा ने बताया टैंकर के चालक गौरव मिश्रा को चोट लगने की वजह से भर्ती कराया गया था। सुबह छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा रसायन से प्रभावित कोई मरीज नहीं पहुंचा। हालांकि, हम लोग अलर्ट मोड में थे।
यह है पूरा मामला
बीकेटी थाना क्षेत्र में किसान पथ पर मानपुर-बाना और नगुवामऊ गांव के बीच सोमवार शाम करीब 6:30 बजे फार्मेलिन से भरा टैंकर टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया था। टैंकर संडीला, हरदोई से फार्मेलिन लेकर गुडंबा स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था। हादसे के बाद टैंकर से रसायन का रिसाव होने लगा था। रसायन का असर मानपुर-बाना, भैंसामऊ, एसआर इंस्टीट्यूट के हास्टल व निजी हॉस्टलों तक रहा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।