पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को SGPGI में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट
पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे पीजीआइ के कार्डियोलॉजी विभाग के एमआइसीयू में भर्ती कराया गया। हृदय रोग विभाग के अध्यक् ...और पढ़ें
-1767889473934_m.webp)
HighLights
पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर SGPGI लखनऊ में भर्ती।
सीने में दर्द के बाद कार्डियोलॉजी विभाग में।
डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गुरुवार तड़के लगभग तीन बजे पीजीआइ के कार्डियोलॉजी विभाग के एमआइसीयू में भर्ती कराया गया। हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आदित्य कपूर और डॉ. नवीन की देखरेख में इलाज चल रहा है। उनकी ईसीजी, ईको समेत खून की कई जांचें करायी गई हैं। डॉक्टर ने अमिताभ ठाकुर की हालत स्थिर बताई है। गोरखपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने बुधवार को रात में अमिताभ ठाकुर की सेहत में सुधार न होने पर एसजीपीजीआइ रेफर किया था।
पीजीआइ के सीएमएस प्रो. देवेंद्र गुप्ता के अनुसार, गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे अमिताभ ठाकुर को पीजीआइ लाया गया। प्रो. आदित्य कपूर एवं प्रो. नवीन गर्ग की निगरानी में उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग के एमआइसीयू में भर्ती कर कर उपचार किया जा रहा है। कुछ जांचें करायी गईं हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। देवरिया जिला जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार रात सीने में दर्द और भारीपन की दिक्कत हुई थी।
जेल प्रशासन ने पहले देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भेजा। वहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया। बुधवार रात डाक्टरों ने सेहत में सुधार न होने पर पीजीआइ रेफर कर दिया। वार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। डीसीपी निपुण अग्रवाल सहित कई पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हैं। वार्ड में बिना गेट पास किसी तीमारदार का प्रवेश वर्जित है।