विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालसाज आशीष राय की संपत्ति होगी कुर्क, बहुचर्चित पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी का मामला

Published: Tue, 03 Sep 2024 11:07 AM (IST)

पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपित आशीष राय की आठ लाख संपत्ति कुर्क ...और पढ़ें

बहुचर्चित ठगी के मामले में पूर्व आईपीएस अरविंद सेन भी थे आरोपी।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
बहुचर्चित ठगी के मामले में पूर्व आईपीएस अरविंद सेन भी थे आरोपी।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपित आशीष राय की आठ लाख संपत्ति कुर्क की जाएगी। सोमवार देर शाम यह आदेश पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने जारी किया। बहुचर्चित ठगी के मामले में पूर्व आईपीएस अरविंद सेन भी आरोपित थे। हजरतगंज कोतवाली से इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हुई थी।

आशीष राय मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है। आरोपितों ने वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले व्यवसायी मंजीत भाटिया को पशुपालन विभाग में आटा सप्लाई का टेंडर दिलाने का दावा किया था। करीब 292 करोड़ रुपये के टेंडर के बदले नौ करोड़, 72 लाख रुपये कमीशन ले लिया था।

टेंडर न मिलने पर मंजीत भाटिया ने इसकी शिकायत की तो उसे नाका कोतवाली में ले जाकर पीटा गया था। मंजीत ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। जांच में एसटीएफ को लगाया गया था। एसटीएफ की जांच में उक्त लोगों के नाम सामने आए थे। इस प्रकरण में बाराबंकी के असंदरा थाने में तैनात सिपाही दिल बहार भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: यूपी में ड्यूटी से गायब चल रहे 26 डॉक्टर होंगे बर्खास्त, नोटिस जारी; एक महीने में मांगा गया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।