Ganga Expressway पर ‘तूफान’ की रफ्तार को दीजिए मात! 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, वाहनों की स्पीड लिमिट तय
Meerut to Prayagraj Travel Time: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जो मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। ...और पढ़ें
-1777389793848_m.webp)
6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रदेश के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माने जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण होने जा रहा है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदोई से लोकार्पण करेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे कुछ समय बाद यह पश्चिम में हरिद्वार और पूरब में वाराणसी होते हुए मिर्जापुर तक विस्तार पाएगा। यह न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करते हुए नया इतिहास लिखेगा। सड़कें आर्थिक और सांस्कृतिक परिवर्तन साथ लेकर चलती हैं।
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद आगरा, मथुरा के बाद अब काशी, प्रयाग, अयोध्या, गोरखपुर व मिर्जापुर पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे संस्कृति का आदान प्रदान होगा। पूर्वी उप्र व पश्चिम उप्र के जिलों के बीच पारिवारिक रिश्तों के बीच अब कनेक्टिविटी बाधा नहीं बनेगी।
120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरे एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। किसी भी वाहन के रुकने या दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत सूचना मिल जाएगी और संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी।
खबरें और भी
इसके अलावा, हर 10 किलोमीटर पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। यदि कोई वाहन 120 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से चलता पाया जाता है, तो स्वतः चालान जारी किया जाएगा।
हल्के और भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट
गंगा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 120 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है। वहीं, भारी वाहन जैसे- बस और ट्रक के लिए अधिकतम स्पीड लिमिट 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे निर्धारित की गई है।
6-7 घंटे में पूरा कर सकेंगे सफर
इस एक्सप्रेसवे से प्रयागराज तक की यात्रा में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। 12 से 14 घंटे में पूरी होने वाली यात्रा मात्र 6 से 7 घंटे (Meerut to Prayagraj Travel Time) में पूरी हो जाने का दावा किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर 40 से 70 किलोमीटर पर अत्याधुनिक रेस्ट एरिया विकसित किए गए हैं। यहां फूड प्लाजा, शौचालय, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, कैफेटेरिया, डारमेट्री और होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
12 जिलों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे
मेरठ-हापुड़ हाईवे स्थित बिजौली (Ganga Expressway Route Map) से गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत होती है। यह सीधे प्रयागराज जाता है। इस पर कोई कट नहीं है, इसलिए तेज गति बनाए रख सकेंगे। मेरठ से हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ की सीमा से होते हुए प्रयागराज बाईपास तक जाता है।
- दूरी- 594 किमी
- समय- 6 घंटे
- टोल- 1500 रुपये
- पेट्रोल खर्च- 3500 से 4000

गंगा एक्सप्रेसवे बनाने में कुल लागत
योगी सरकार के विजन और यूपीडा (UPEIDA) की मेहनत का नतीजा यह मेगा प्रोजेक्ट न केवल यूपी की कनेक्टिविटी बदलेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम साबित होगा। 37,000 करोड़ की भारी-भरकम लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 'क्राउन ज्वेल' माना जा रहा है।