गंगा एक्सप्रेसवे टोल रेट: कार ड्राइवर से 2.55 रुपये प्रति किमी, बाइक वालों को भी देना होगा टैक्स
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु टोल दरें निर्धारित कर दी हैं। ...और पढ़ें

पर कार ड्राइवरों को देने होंगे 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए टोल की दरें निर्धारित कर दी हैं। यूपीडा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रति किलोमीटर के आधार पर टोल दर निर्धारित की गई है। यूपीडा के सूत्रों के अनुसार दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा।
वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल दर निर्धारित की गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल या छोटी बसों के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर की दर निर्धारित की गई है। शासन ने इस संदर्भ में शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन यूपीडा ने अभी तक टोल दरों को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। साथ ही भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मूविंग मशीन और तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान वाहन चालकों को करना होगा।
इसी प्रकार सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल दर निर्धारित की गई है। यूपीडा के सूत्रों के अनुसार बुधवार रात 12 बजे से लगने वाले टोल टैक्स में कुछ दिनों तक 25 से 30 प्रतिशत की छूट भी दी जा सकती है।
खबरें और भी
प्रधानमंत्री 11.15 बजे पहुचेंगे हरदोई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11.15 पर हरदोई पहुंचेंगे और 12.55 बजे यहां से वापस लौटेंगे। इस दौरान पीएम गंगा एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने के साथ ही यूपीडा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही पौधरोपण करने के अलावा जनसभा समेत अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।