Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी का नया सुपर कॉरिडोर: मेरठ से प्रयागराज तक 'विकास की गंगा', गंगा एक्सप्रेसवे बदल देगा राज्य की तस्वीर

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:23 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को 'एक्सप्रेसवे स्टेट' के रूप में मजबूत कर रहा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा आर्थिक और औद्योगिक 'सुपर कॉरिडो ...और पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का नया आर्थिक सुपर कॉरिडोर

    गंगा एक्सप्रेसवे यूपी का नया आर्थिक सुपर कॉरिडोर

    HighLights

    1. मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा सुपर कॉरिडोर।

    2. 6 लेन का हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, 8 लेन तक विस्तार योग्य।

    3. इमरजेंसी एयरस्ट्रिप से सामरिक व आर्थिक मजबूती।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब 'एक्सप्रेसवे स्टेट' के रूप में अपनी वैश्विक पहचान मजबूत कर रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक फैला लगभग 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक हाईवे मात्र नहीं है, बल्कि यह राज्य के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक बदलाव का एक शक्तिशाली 'सुपर कॉरिडोर' बनकर उभरा है। 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ यह एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को तेज और सुगम बनाएगा, बल्कि यूपी के विकास की नई इबारत भी लिखेगा।

    इंजीनियरिंग का कमाल: 6 लेन का हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर

    विश्वस्तरीय निर्माण मानकों पर आधारित इस एक्सप्रेसवे को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वर्तमान में 6 लेन के इस मार्ग को ट्रैफिक बढ़ने पर आसानी से 8 लेन में विस्तार दिया जा सकेगा। इसकी आधुनिक इंजीनियरिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे रूट पर 14 बड़े पुल, 165 लघु सेतु, 32 फ्लाईओवर और 453 अंडरपास का जाल बिछाया गया है। साथ ही, 21 स्थानों पर इंटरचेंज विकसित किए गए हैं ताकि प्रमुख मार्गों से निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

    स्मार्ट सुरक्षा और सामरिक मजबूती

    सुरक्षा के मोर्चे पर गंगा एक्सप्रेसवे बेहद हाईटेक है, जहाँ हर किलोमीटर पर सोलर ऊर्जा से चलने वाले स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 9 आधुनिक जन-सुविधा परिसरों में फूड कोर्ट और फ्यूल स्टेशन की व्यवस्था की गई है। इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 'इमरजेंसी एयरस्ट्रिप' है, जहाँ भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे। यह सामरिक विशेषता उत्तर प्रदेश को देश में एक्सप्रेसवे एयरस्ट्रिप के मामले में अग्रणी बनाती है।

    आर्थिक क्रांति का आधार: 12 जिलों की कनेक्टिविटी

    यह महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेरठ, हापुड़ से लेकर प्रयागराज तक कुल 12 जिलों को एक सूत्र में पिरोता है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनी 737 किमी लंबी सर्विस रोड स्थानीय व्यापार और आवागमन को नई गति प्रदान करेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह इंफ्रास्ट्रक्चर-ड्रिवन ग्रोथ मॉडल उत्तर प्रदेश के 'वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी' के लक्ष्य को हासिल करने में गेम-चेंजर साबित होगा, जिससे व्यापार, उद्योग और रोजगार के अनगिनत अवसर पैदा होंगे।

    खबरें और भी